भाजपा सहयोग केंद्र में स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने सुनी कार्यकर्ताओं की समस्याएँ, त्वरित समाधान के दिए निर्देश



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//**रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय, कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में मंगलवार को आयोजित सहयोग केंद्र में स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल ने प्रदेशभर से आए कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की बात सुनना और उनके जनहित से जुड़े मुद्दों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना सरकार और संगठन की प्राथमिकता है।

सहयोग केंद्र में करीब 250 कार्यकर्ता पहुँचे, जहाँ विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित 52 आवेदन प्राप्त हुए। मंत्री श्री जायसवाल ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को सभी आवेदनों का पारदर्शी, त्वरित एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री ऋतु चौरसिया, प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज तथा सहयोग केंद्र प्रभारी सच्चिदानंद उपासने सहित संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।


