August 2, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

आयुर्वेद और प्रकृति का महापर्व: 4 अगस्त को कोरबा में मिलेगा निःशुल्क जड़ी-बूटी एवं औषधीय पौधों का उपहार, विशेषज्ञ बताएंगे स्वास्थ्य का प्राकृतिक मंत्र

1 min read

 

 

आचार्य श्री बालकृष्ण के जन्मदिवस पर ‘जड़ी-बूटी दिवस’ का आयोजन, औषधीय पौधों के गुण, उपयोग एवं रोगानुसार लाभ की भी दी जाएगी विस्तृत जानकारी
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//**  कोरबा। प्रकृति संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन और आयुर्वेद के प्रति जनजागरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पतंजलि चिकित्सालय एवं श्री शिव औषधालय, महानदी कॉम्प्लेक्स, निहारिका रोड, कोरबा द्वारा 4 अगस्त 2026 (मंगलवार) को ‘जड़ी-बूटी दिवस’ का विशेष आयोजन किया जा रहा है। आयुर्वेद मनीषी आचार्य श्री बालकृष्ण के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक नागरिकों को निःशुल्क जड़ी-बूटियों एवं औषधीय पौधों का वितरण किया जाएगा।
यह आयोजन केवल पौधों के वितरण तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि लोगों को आयुर्वेदिक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने का भी माध्यम बनेगा। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को विभिन्न औषधीय पौधों की पहचान, उनके औषधीय गुण, प्रयोग की सही विधि, उपयोगी अंग, रोगानुसार सेवन की प्रक्रिया, अनुपान तथा स्वास्थ्य लाभों की विस्तृत जानकारी विशेषज्ञों द्वारा दी जाएगी।

 

 

इस अवसर पर पतंजलि योगपीठ, हरिद्वार से प्रशिक्षित एवं आजीवन सदस्य नाड़ीवैद्य डॉ. नागेन्द्र नारायण शर्मा स्वयं उपस्थित रहकर औषधीय पौधों के वैज्ञानिक एवं आयुर्वेदिक महत्व पर मार्गदर्शन देंगे। वे बताएंगे कि किस रोग में कौन-सी जड़ी-बूटी लाभकारी होती है, उसका सेवन किस प्रकार किया जाए तथा प्राकृतिक चिकित्सा के माध्यम से स्वस्थ जीवन कैसे अपनाया जा सकता है।
आयोजकों का मानना है कि वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण और बदलती जीवनशैली के बीच औषधीय पौधों का संरक्षण और उनका घरेलू उपयोग अत्यंत आवश्यक हो गया है। ऐसे आयोजनों से लोगों में पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ आयुर्वेद के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी।
नाड़ीवैद्य डॉ. नागेन्द्र नारायण शर्मा ने कोरबा एवं आसपास के नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर निःशुल्क औषधीय पौधे प्राप्त करें तथा आयुर्वेदिक ज्ञान का लाभ उठाकर स्वयं और अपने परिवार को स्वस्थ एवं प्रकृति से जुड़ी जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करें।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.