July 31, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

 

डिजिटल, प्रिंट, वेब पोर्टल और सेटेलाइट मीडिया के पत्रकार एक मंच पर आए; संगठन विस्तार, पत्रकार सुरक्षा, सम्मान और जनपक्षधर पत्रकारिता को बनाया सर्वोच्च संकल्प
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//** कोरबा। जिले के मीडिया जगत के लिए शुक्रवार का दिन ऐतिहासिक उपलब्धि के रूप में दर्ज हो गया, जब डिजिटल मीडिया एसोसिएशन, कोरबा की महत्वपूर्ण बैठक में वर्ष 2026–2028 के लिए नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। इस अवसर पर जिले के डिजिटल मीडिया, वेब पोर्टल, प्रिंट मीडिया एवं सेटेलाइट न्यूज चैनलों से जुड़े पत्रकार एक मंच पर एकत्र हुए और पत्रकार हितों की रक्षा, संगठन की मजबूती तथा निष्पक्ष एवं जनपक्षधर पत्रकारिता को नई दिशा देने का सामूहिक संकल्प लिया।
बैठक में संगठन के विस्तार, पत्रकारों के अधिकारों की सुरक्षा, मीडिया की विश्वसनीयता को सुदृढ़ करने तथा बदलते दौर में पत्रकारों को संगठित एवं सशक्त बनाने को लेकर व्यापक चर्चा हुई। उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का चयन करते हुए यह विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

 

 

नई कार्यकारिणी के गठन के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का पुष्पमालाओं से आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि आज के दौर में डिजिटल, प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया समाज की सबसे प्रभावशाली आवाज बन चुके हैं। ऐसे समय में पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा, अधिकारों और पेशेवर विकास के लिए एक मजबूत एवं सक्रिय संगठन की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक बढ़ गई है। नई कार्यकारिणी इसी सोच और संकल्प के साथ कार्य करेगी।
मनोज मिश्रा को मिली संगठन की कमान, नई टीम पर बड़ी जिम्मेदारी
बैठक में सर्वसम्मति से मनोज मिश्रा को डिजिटल मीडिया एसोसिएशन, कोरबा का अध्यक्ष चुना गया।
उपाध्यक्ष के रूप में
पवन  सिन्हा,
अनिल राठौर,
विवेक साहू
को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई।
सचिव के रूप में चंद्र कुमार श्रीवास, संरक्षक जगदीश पटेल, कार्यक्रम आयोजन प्रमुख अजय राय, कोषाध्यक्ष लालबाबू चौधरी तथा उप-कोषाध्यक्ष बालकृष्ण राय नियुक्त किए गए।
संगठन की मीडिया एवं जनसंपर्क गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए जितेन्द्र डडसेना को मीडिया प्रभारी तथा आलोक यादव को सोशल मीडिया प्रभारी बनाया गया।
इसी क्रम में करतला ब्लॉक से सरोज रात्रे को करतला ब्लॉक प्रभारी का दायित्व सौंपा गया।
निवर्तमान अध्यक्ष जितेन्द्र डडसेना ने दी शुभकामनाएं
नई कार्यकारिणी के गठन के बाद निवर्तमान अध्यक्ष जितेन्द्र डडसेना ने नवनिर्वाचित टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि किसी भी संगठन की सबसे बड़ी ताकत उसकी एकजुटता होती है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से पत्रकारिता के मूल्यों, निष्पक्षता और सामाजिक उत्तरदायित्व को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का आह्वान किया।
“डिजिटल मीडिया एसोसिएशन पत्रकारों की सामूहिक शक्ति का प्रतीक” — मनोज मिश्रा
नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनोज मिश्रा ने सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि डिजिटल मीडिया एसोसिएशन केवल एक संगठन नहीं, बल्कि जिले के पत्रकारों की सामूहिक आवाज और शक्ति का प्रतीक है।
उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य पत्रकारों के हितों की रक्षा करना, उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी पहल करना, प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराना, नई पीढ़ी के पत्रकारों को सशक्त बनाना तथा पत्रकारिता के उच्च मानकों को स्थापित करना है।
उन्होंने विश्वास दिलाया कि नई कार्यकारिणी पूरी पारदर्शिता, सक्रियता और समर्पण के साथ कार्य करेगी तथा जिले के प्रत्येक डिजिटल, प्रिंट, वेब पोर्टल एवं सेटेलाइट मीडिया से जुड़े पत्रकार को संगठन से जोड़ने का निरंतर प्रयास करेगी।
“एकजुटता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत” — जगदीश पटेल
संरक्षक जगदीश पटेल ने कहा कि लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और पत्रकारों की एकजुटता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। यदि सभी सदस्य मिलकर कार्य करेंगे तो संगठन न केवल पत्रकारों की समस्याओं के समाधान में अग्रणी भूमिका निभाएगा, बल्कि समाज और जनहित के मुद्दों को भी पूरी मजबूती से उठाएगा।

 

 

उन्होंने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए संगठन को नई पहचान और नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का आह्वान किया।
प्रशिक्षण, सम्मान और संगठन विस्तार रहेगा प्राथमिक एजेंडा
बैठक में निर्णय लिया गया कि आने वाले समय में पत्रकारों के लिए प्रशिक्षण शिविर, कार्यशालाएं, संवाद कार्यक्रम, सम्मान समारोह, मीडिया जागरूकता अभियान तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
साथ ही पत्रकारों के हितों की रक्षा, उनकी समस्याओं के समाधान, डिजिटल मीडिया की विश्वसनीयता को सुदृढ़ करने तथा संगठन को जिले के प्रत्येक पत्रकार तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे। सभी सदस्यों ने यह भी संकल्प लिया कि संगठन जनहित, सामाजिक सरोकारों और निष्पक्ष पत्रकारिता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पत्रकारों के लिए एक सम्मानित और सशक्त मंच के रूप में कार्य करेगा।
डिजिटल मीडिया एसोसिएशन, कोरबा (2026–2028) की नई कार्यकारिणी
संरक्षक : जगदीश पटेल
अध्यक्ष : मनोज मिश्रा
उपाध्यक्ष : पवन  सिन्हा, अनिल राठौर, विवेक साहू
सचिव : चंद्र कुमार श्रीवास
कार्यक्रम आयोजन प्रमुख : अजय राय
कोषाध्यक्ष : लालबाबू चौधरी
उप-कोषाध्यक्ष : बालकृष्ण राय
मीडिया प्रभारी : जितेन्द्र डडसेना
सोशल मीडिया प्रभारी : आलोक यादव
करतला ब्लॉक प्रभारी : सरोज रात्रे
बैठक में इन पत्रकारों की रही गरिमामयी उपस्थिति
बालकृष्ण राय सागर, मनोज मिश्रा, पवन  सिन्हा, विवेक साहू, जितेन्द्र डडसेना, अजय तिवारी, शैलेंद्र राठौर, भूपेंद्र साहू, विनोद गुप्ता, कुलदीप गुप्ता, लालबाबू चौधरी, आलोक यादव, चंद्र कुमार श्रीवास, अनिल राठौर, बिरजू बाला, महेन्द्र महतो, सरोज रात्रे, पायल, विमल मित्तल, वेद प्रकाश मित्तल, विनोद मित्तल, सुनील देवांगन, शिवशंकर जायसवाल, संजीव वैष्णव, नरेंद्र कश्यप, आशीष विलेपारिया, जितेंद्र साहू, देवेंद्र श्रीवास, देवपुरी गोस्वामी, रविन्द्र कुमार, गणेश साहू, सफदर अली, सुनील दास, साहिल दास, अजीत चौधरी, हिमांशु, विकास सोनी, गुरदीप सिंह, कन्हैया लाल, हेमलाल झरिया, मोहन वैष्णव, संदीप कुमार ठाकुर, योगेंद्र राठौर, बी. गिरजा रानी, पुष्पेंद्र वैष्णव, पुष्पेंद्र देवांगन, धनंजय जांगड़े, चित्रलेखा श्रीवास, विक्रम सिंह, अजय राय, जगदीश पटेल, महेंद्र चौबे, अजहर खान, विकास तिवारी, बी.एन. यादव, संतोष गुप्ता, विजय मेश्राम, गौतम खरे, अशोक श्रीवास, अमन सोनी, वर्षा चौहान, राघवेंद्र सिंह परिहार, प्रदीप गुप्ता, पंकज घर दीवान, भारत कुमार पांडे, अमित पटेल, धीरज कुमार, गोविन्द साहू, अयान खान, रामगोपाल कश्यप, गेंदपाल सिंह, योगेश सलूजा एवं पुरुषोत्तम साहू सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।
नई कार्यकारिणी के गठन के साथ ही डिजिटल मीडिया एसोसिएशन, कोरबा ने संगठन विस्तार, पत्रकार हित संरक्षण, डिजिटल, प्रिंट, वेब पोर्टल एवं सेटेलाइट मीडिया से जुड़े पत्रकारों की एकजुटता, व्यावसायिक विकास तथा जनपक्षधर एवं निष्पक्ष पत्रकारिता को नई मजबूती देने की दिशा में अपनी सक्रिय यात्रा का शुभारंभ कर दिया है। संगठन के सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम आने वाले दो वर्षों में मीडिया जगत को नई पहचान, नई ऊर्जा और नई उपलब्धियां दिलाने के साथ जिले के प्रत्येक पत्रकार के लिए एक सशक्त, सम्मानित, विश्वसनीय और संघर्षशील मंच के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित करेगी।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.