July 31, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//** रायपुर/गुरुग्राम। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल पहुंचकर जगदलपुर विधायक श्री किरण सिंह देव से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस दौरान मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों से भी चर्चा कर उपचार की प्रगति के बारे में जानकारी प्राप्त की।

 

मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री किरण सिंह देव के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए कहा कि वे जल्द स्वस्थ होकर पुनः जनता के बीच सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से बेहतर उपचार सुनिश्चित करने का आग्रह भी किया।
मुख्यमंत्री की इस आत्मीय मुलाकात को जनप्रतिनिधियों के प्रति उनकी संवेदनशीलता और सहयोगात्मक दृष्टिकोण का प्रतीक माना जा रहा है। प्रदेशभर के कार्यकर्ता एवं शुभचिंतक भी विधायक श्री किरण सिंह देव के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.