‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को मिलेगा जनसहयोग: 30 जुलाई को निहारिका रोड पर होगा पौधारोपण
1 min read



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//** कोरबा। पर्यावरण संरक्षण और हरित कोरबा के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से नगर पालिक निगम कोरबा एवं चेम्बर ऑफ कॉमर्स, कोरबा के संयुक्त तत्वावधान में 30 जुलाई (गुरुवार) प्रातः 8:30 बजे “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह आयोजन सुभाष चौक, निहारिका रोड से प्रारंभ होगा, जहां सड़क के दोनों ओर पौधारोपण किया जाएगा।
आयोजकों ने शहर के व्यापारी वर्ग, सामाजिक संगठनों एवं आम नागरिकों से इस जनहित अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। अभियान का उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि मातृ सम्मान के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाना भी है।
चेम्बर ऑफ कॉमर्स, कोरबा ने सभी नागरिकों से अपनी माता के नाम पर कम से कम एक पौधा लगाने और उसे संरक्षित रखने का संकल्प लेने का आग्रह किया है। लगभग 30 मिनट तक चलने वाले इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की गई है।


