हरियाली का संकल्प लेकर आगे आए युवा: YHAI कोरबा ने पौधारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
1 min read



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//** कोरबा। पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के संकल्प को मजबूत करते हुए युवा होस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (YHAI), कोरबा इकाई ने 25 जुलाई को वरिष्ठ कृषि कार्यालय परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया। अभियान के दौरान आम, अमरूद, जामुन एवं लक्ष्मी तरु सहित लगभग 20 पौधों का रोपण किया गया। पौधों के सुरक्षित विकास के लिए प्रत्येक पौधे पर ट्री गार्ड भी लगाए गए।

राज्य चेयरमैन संदीप सेठ ने बताया कि कार्यक्रम में लगभग 20 सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम का संचालन इकाई के कोषाध्यक्ष पी.एल. मिरेंद्र ने किया।
इस अवसर पर ए.वाई. तोमर, भूपेंद्र राजपूत, डॉ. सुनील सेठ, एन.वी. विजेश, श्रीमती कल्पना सेठ, श्रीमती नविता तोमर, सुश्री रितिका सहित कृषि विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों को जलपान कराया गया। उपस्थित सदस्यों ने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प लेते हुए पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान किया।


