July 27, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा  **//**//**// कोरबा। भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा के जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के मार्गदर्शन एवं उरगा मंडल अध्यक्ष किसन साव की अध्यक्षता में चकामार शक्ति केंद्र की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, बूथ सशक्तिकरण तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

 

 

 

बैठक में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने और बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने की रणनीति तय की गई। वक्ताओं ने कहा कि मजबूत बूथ ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है और कार्यकर्ताओं के समर्पण से ही संगठन नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा।
बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.