July 27, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//**  कोरबा। भारत के पूर्व राष्ट्रपति, महान वैज्ञानिक एवं ‘मिसाइल मैन’ डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा, कोरबा द्वारा भाजपा कार्यालय में भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष मखमूर इकबाल खान के आह्वान, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के निर्देश तथा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष उत्तम सिंह रंधावा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने डॉ. कलाम के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके साथ ही उनकी स्मृति में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।

 

 

 

कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि डॉ. कलाम का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, सादगी, विज्ञान और युवाओं को प्रेरित करने के लिए समर्पित रहा। उनके विचार आज भी देश के करोड़ों युवाओं को बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने की प्रेरणा देते हैं। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों पर चलकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प भी लिया।
इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री अजय विश्वकर्मा, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला महामंत्री सनी सिंह एवं चक्रेश जैन, उपाध्यक्ष फिरोज खान, कोषाध्यक्ष हरदीप सिंह होरा, जिला मंत्री नसीम खान, अशोक निर्मलकर, तनवीर खान, विनोद पंडित, कटघोरा मंडल अध्यक्ष गगनदीप भामरा, हरदीबाजार मंडल अध्यक्ष अब्दुल फहीम, जिला मंत्री सिम्मी भामरा, बालको मंडल अध्यक्ष मनजीत कौर, दरी मंडल अध्यक्ष तरन्नुम निशा खान, वसीम खान, करीम खान, असलम खान, अमन हसन, उमर साद सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रसेवा, पर्यावरण संरक्षण और संगठन को मजबूत बनाने के संकल्प के साथ हुआ। उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने डॉ. कलाम के बताए मार्ग पर चलने और समाजहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प दोहराया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.