July 25, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

राष्ट्रहित और नैतिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता का परिचय, शिक्षा क्षेत्र में योगदान को मुख्यमंत्री ने सराहा
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//** रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने वरिष्ठ भाजपा नेता एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान के सार्वजनिक जीवन, राष्ट्रसेवा और शिक्षा क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान की सराहना करते हुए कहा है कि उन्होंने अपने प्रत्येक दायित्व का निर्वहन निष्ठा, ईमानदारी और पूर्ण समर्पण के साथ किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में उनका कार्यकाल सेवा, जवाबदेही और नैतिक मूल्यों का उत्कृष्ट उदाहरण रहा है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते वर्षों के दौरान केंद्रीय मंत्री के रूप में श्री धर्मेंद्र प्रधान ने विकसित भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। विशेष रूप से केंद्रीय शिक्षा मंत्री के रूप में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रभावी क्रियान्वयन, शिक्षा व्यवस्था में सुधार, तकनीकी एवं उच्च शिक्षा के विस्तार तथा युवाओं के लिए नए अवसरों के सृजन में उनका योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण और प्रेरणादायी रहा है।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए अपने पद से त्यागपत्र देने का निर्णय श्री प्रधान की सिद्धांतनिष्ठ कार्यशैली, नैतिकता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति उनकी अटूट आस्था को दर्शाता है। यह निर्णय सार्वजनिक जीवन में मर्यादा, जवाबदेही और आदर्श नेतृत्व का संदेश देता है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने श्री धर्मेंद्र प्रधान के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे आगे भी राष्ट्र निर्माण और जनसेवा के कार्यों में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहेंगे तथा उनके अनुभव और नेतृत्व का लाभ देश को निरंतर मिलता रहेगा।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.