July 25, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

 

विकास कार्यों में आएगी नई गति, जनहित के मुद्दों पर मिलकर होगा काम : जनप्रतिनिधि
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//**कोरबा। जनपद पंचायत कोरबा के नवपदस्थ मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) संजय राय का जनप्रतिनिधियों द्वारा आत्मीय एवं गरिमामय स्वागत किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया तथा जनपद क्षेत्र के विकास, ग्रामीण समस्याओं के समाधान एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर सकारात्मक चर्चा की।
स्वागत समारोह के दौरान जनपद पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि विश्वनाथ कंवर, जनपद सदस्य रफ़ीक मेमन, जनपद सदस्य प्रतिनिधि बलराम साहू, आशीष गांगुली, ग्राम पंचायत कछार के सरपंच प्रतिनिधि जगेश्वर सिंह कंवर, ग्राम पंचायत जामबहार के सरपंच उपन सिंह कंवर, ग्राम पंचायत धनगांव के सरपंच कलेश सिंह कंवर तथा ग्राम पंचायत सतरेंगा के सरपंच प्रतिनिधि थान सिंह कंवर सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
जनप्रतिनिधियों ने नवपदस्थ CEO संजय राय का स्वागत करते हुए विश्वास जताया कि उनके प्रशासनिक अनुभव एवं कार्यशैली से जनपद पंचायत क्षेत्र में विकास कार्यों को नई दिशा और गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचलों में सड़क, पेयजल, स्वच्छता, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं प्रधानमंत्री आवास जैसी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच समन्वय अत्यंत आवश्यक है।
इस अवसर पर CEO संजय राय ने सभी जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से सहयोग की अपेक्षा जताते हुए कहा कि विकास कार्यों में पारदर्शिता, गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के लिए सभी के साथ मिलकर कार्य किया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी चर्चा हुई। जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीण क्षेत्रों की आवश्यकताओं एवं समस्याओं से अवगत कराया, जिस पर CEO संजय राय ने गंभीरता से कार्य करने का आश्वासन दिया।
नवपदस्थ CEO के स्वागत के साथ ही जनपद पंचायत कोरबा में विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। जनप्रतिनिधियों ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के सामूहिक प्रयासों से क्षेत्र में विकास की नई इबारत लिखी जाएगी तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही तक प्रभावी रूप से पहुंच सकेगा।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.