August 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

सहकारिता के संकल्प के साथ फहराया तिरंगा, किसानों की खुशहाली और ग्रामीण विकास का लिया संकल्प

1 min read

 

 

सहकारी सप्ताह पर कुल्हरिया समिति में ध्वजारोहण, जनप्रतिनिधियों ने सहकारिता आंदोलन को मजबूत बनाने का दिया संदेश
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//*  कुल्हरिया। सहकारी सप्ताह के अवसर पर सोमवार को प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति कुल्हरिया में गरिमामय वातावरण के बीच ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, समिति के पदाधिकारियों, कर्मचारियों एवं बड़ी संख्या में किसान बंधुओं की उपस्थिति रही। राष्ट्रध्वज को सलामी देने के साथ राष्ट्रगान हुआ और सहकारिता की भावना को और अधिक सशक्त बनाने का सामूहिक संकल्प लिया गया।

 

 

कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष सोहन सिंह कोराम, जनपद सदस्य वेदसिंह कोराम एवं भाजपा कार्यकर्ता उमेंद सिंह गोंड ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि सहकारी समितियां किसानों की आर्थिक मजबूती, कृषि विकास और ग्रामीण समृद्धि की आधारशिला हैं। किसानों को समय पर ऋण, खाद, बीज और अन्य कृषि सुविधाएं उपलब्ध कराने में सहकारिता की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने किसानों से सहकारी संस्थाओं से अधिक से अधिक जुड़कर शासन की योजनाओं का लाभ लेने का आह्वान किया।
वक्ताओं ने कहा कि सहकारिता केवल एक व्यवस्था नहीं, बल्कि आपसी सहयोग, विश्वास और सामूहिक विकास का सशक्त माध्यम है। मजबूत सहकारी व्यवस्था से गांव आत्मनिर्भर बनेंगे और किसानों की आय में वृद्धि के नए अवसर पैदा होंगे। उन्होंने सहकारिता आंदोलन को जन-जन तक पहुंचाने तथा किसानों को आधुनिक कृषि और बैंकिंग सेवाओं से जोड़ने की आवश्यकता पर भी बल दिया।
इस अवसर पर कुल्हरिया सरपंच श्रीमती सोनकुंवर उइके, समिति प्रबंधक सुधीर प्रसाद धुर्वे, कंप्यूटर ऑपरेटर गिरधारीलाल जायसवाल, सहायक कंप्यूटर ऑपरेटर शनिकुमार यादव, चौकीदार भगवान सिंह पेंन्द्रो, भृत्य अमृत सिंह मरावी, कार्यालय लेखा जागेंद्र सिंह पुलस्त सहित बड़ी संख्या में किसान बंधु उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। सभी उपस्थित लोगों ने सहकारिता की भावना को और अधिक मजबूत करते हुए किसानों के हित, कृषि विकास तथा ग्रामीण क्षेत्र की समृद्धि के लिए मिल-जुलकर कार्य करने का संकल्प लिया। सहकारी सप्ताह के इस आयोजन ने ग्रामीण क्षेत्र में सहयोग, विश्वास और विकास के संदेश को प्रभावी रूप से जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.