July 11, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा के प्रधान पाठक रहस्यमय परिस्थितियों में लापता, परिजनों ने की खोज में सहयोग की अपील

 

 

 

Tirentra Time’s Korba**//**//* कोरबा। जिले के सर्वमंगला रोड निवासी एवं शासकीय विद्यालय दलदली, गोड़ी में पदस्थ प्रधान पाठक सत्यराज मसीह (50 वर्ष) सोमवार सुबह रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गए। उनके अचानक संपर्क से बाहर हो जाने के बाद परिजनों एवं परिचितों में चिंता का माहौल व्याप्त है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सत्यराज मसीह 16 जून की सुबह लगभग 9:20 बजे अपने निवास सर्वमंगला रोड से स्कूल जाने के लिए निकले थे। उस समय उन्होंने गुलाबी (पिंक) रंग की शर्ट तथा काले रंग की पैंट पहन रखी थी। वे अपनी सिल्वर रंग की एक्टिवा वाहन क्रमांक CG 12 AZ 5602 से निकले थे। हालांकि वे न तो अपने कार्यस्थल विद्यालय पहुंचे और न ही वापस घर लौटे।
परिजनों द्वारा आसपास के क्षेत्रों में तलाश किए जाने के बावजूद अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल सका है। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवारजन, मित्र एवं शुभचिंतक लगातार उनकी खोजबीन में जुटे हुए हैं।
परिजनों ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को सत्यराज मसीह अथवा उनके वाहन के संबंध में कोई भी जानकारी प्राप्त हो तो तत्काल उनके परिवार अथवा नजदीकी पुलिस थाना को सूचित करें, ताकि उन्हें सुरक्षित खोजने में मदद मिल सके।
सत्यराज मसीह के लापता होने की खबर से शिक्षा जगत एवं परिचितों में चिंता व्याप्त है तथा उनकी सकुशल वापसी के लिए सभी प्रार्थना कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.