November 20, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

 

 

 

खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 की खरीदी का हुआ शुभारंभ, भाजपा उरगा मंडल अध्यक्ष किशन साव की विशेष मौजूदगी; किसानों को समर्थन मूल्य और बोनस की जानकारी देकर किया उत्साहित

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**// भैंसमा। किसानों की मेहनत और खुशहाली से जुड़े खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के धान खरीदी अभियान की शुरुआत भैंसमा में उत्साहपूर्ण माहौल के बीच हुई। आदिवासी सेवा सहकारी समिति भैंसमा (पंजीयन क्रमांक 3059) के धान उपार्जन केंद्र में 17 नवंबर को विधिवत खरीदी प्रारंभ हुई। खरीदी के पहले ही दिन ग्राम बेंदरकोना निवासी किसान चुड़ामणि पटेल ने 14 क्विंटल 40 किलोग्राम धान बेचकर केंद्र की पहली बोहनी की। इस अवसर पर उनका सम्मान कर उत्साहवर्धन किया गया। पहली खरीदी के साथ ही केंद्र में किसानों के बीच उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला।

 

 

इस अवसर पर भाजपा उरगा मंडल अध्यक्ष किशन साव की विशेष उपस्थिति रही। उन्होंने किसानों के बीच पहुंचकर धान खरीदी की शुरुआत पर प्रसन्नता व्यक्त की और किसानों को शासन की खरीदी व्यवस्था एवं उनके हित में लिए गए निर्णयों की जानकारी दी। उन्होंने छत्तीसगढ़ की विष्णु देव साय सरकार की किसान हितैषी पहल का उल्लेख करते हुए कहा कि किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने की दिशा में सरकार लगातार प्रयासरत है।

किशन साव ने बताया कि दिए गए उदाहरण के अनुसार एक एकड़ पंजीकृत रकबे वाले किसान द्वारा एक क्विंटल धान विक्रय करने पर 2,441 रुपये समर्थन मूल्य तथा निर्धारित 13,839 रुपये बोनस मिलाकर कुल 16,280 रुपये प्राप्त होने की जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था से किसानों को आर्थिक संबल मिलने की उम्मीद है।

कार्यक्रम में तहसीलदार एलडी ध्रुव, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के नोडल अधिकारी एसके जोशी, पर्यवेक्षक उज्ज्वल दुबे एवं धान खरीदी नोडल अधिकारी चंद्रशेखर चंद्रा की उपस्थिति रही। इसके साथ ही पूर्व विधायक श्यामलाल कंवर, जनपद सदस्य भूपेंद्र कंवर सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, समिति पदाधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

 

 

अधिकारियों ने किसानों को दी खरीदी प्रक्रिया की जानकारी

धान खरीदी केंद्र में किसानों की सुविधा और व्यवस्थित उपार्जन को लेकर अधिकारियों ने खरीदी प्रक्रिया, टोकन प्रणाली तथा केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी। किसानों से निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार धान विक्रय करने और शासन की व्यवस्थाओं का लाभ उठाने की अपील की गई।

समिति प्रबंधक तुलेश्वर कौशिक, फड़ प्रभारी गोवर्धन पटवा एवं कंप्यूटर ऑपरेटर गंधर्व राठिया सहित समिति के कर्मचारियों ने खरीदी व्यवस्था के संचालन में अपनी जिम्मेदारी निभाई।

पहली बोहनी से बढ़ा किसानों का उत्साह

भैंसमा धान खरीदी केंद्र में 14 क्विंटल 40 किलोग्राम धान की पहली खरीदी के साथ नए विपणन वर्ष का आगाज हुआ। किसान चुड़ामणि पटेल की पहली बोहनी ने खरीदी केंद्र में उत्साहपूर्ण शुरुआत की। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की मौजूदगी में संपन्न हुए इस कार्यक्रम ने किसानों को धान विक्रय की प्रक्रिया के प्रति जागरूक करने के साथ खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 की खरीदी का शुभारंभ भी किया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.