November 20, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

 

 

 

**सचिन तिवारी को कोरबा जोन, अजय कुमार अग्रवाल को कोसाबाड़ी और अविनाश जायसवाल को बालको जोन की जिम्मेदारी; पुरुषराज यादव और संजय सिंह ठाकुर के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव**

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//**कोरबा।** नगर पालिक निगम कोरबा में प्रशासनिक व्यवस्था के तहत राजस्व विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की नवीन पदस्थापना एवं दायित्वों में बदलाव किया गया है। निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय द्वारा 20 नवंबर 2026 को जारी आदेश में छह अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जिम्मेदारियों में फेरबदल करते हुए नई पदस्थापना निर्धारित की गई है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार सहायक राजस्व अधिकारी **सचिन तिवारी**, जो महापौर कार्यालय से संबंधित कार्यों में संलग्न थे, उन्हें अब उप जोन प्रभारी कोरबा जोन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसी प्रकार राजस्व निरीक्षक **अजय कुमार अग्रवाल**, जो वर्तमान में उप जोन प्रभारी कोरबा जोन का दायित्व संभाल रहे थे, उन्हें उप जोन प्रभारी कोसाबाड़ी जोन बनाया गया है।

राजस्व निरीक्षक **अविनाश जायसवाल**, जो पहले उप जोन प्रभारी कोसाबाड़ी जोन की जिम्मेदारी संभाल रहे थे, उन्हें अब उप जोन प्रभारी बालको जोन का दायित्व सौंपा गया है।

वहीं राजस्व निरीक्षक **पुरुषराज यादव**, जो वर्तमान में उप जोन प्रभारी सर्वमंगला नगर जोन में पदस्थ थे, उन्हें अब उप जोन प्रभारी दर्री जोन की जिम्मेदारी दी गई है।

राजस्व निरीक्षक **संजय सिंह ठाकुर**, जो पहले उप जोन प्रभारी बालको जोन का कार्यभार संभाल रहे थे, उन्हें नवीन व्यवस्था के तहत उप जोन प्रभारी सर्वमंगला नगर जोन बनाया गया है।

इसके अलावा राजस्व उप निरीक्षक **महेश्वर सिंह**, जो उप जोन प्रभारी दर्री जोन के दायित्व पर थे, उन्हें दर्री जोन में उनके मूल पद पर पदस्थ किया गया है।

**रामेश्वर सिंह कंवर को भी अतिरिक्त जिम्मेदारी**

आदेश में निगम सचिव **रामेश्वर सिंह कंवर** को अपने वर्तमान कार्यों के साथ-साथ महापौर कार्यालय से संबंधित समस्त कार्यों का निष्पादन करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय के डिजिटल हस्ताक्षर से जारी यह आदेश 20 नवंबर 2026 को प्रभावशील किया गया। आदेश की प्रतिलिपि महापौर, अपर आयुक्त, अधीक्षण अभियंता, उपायुक्त, संबंधित जोन कमिश्नरों एवं विभिन्न विभागों के प्रभारी अधिकारियों को सूचनार्थ एवं आवश्यक कार्यवाही के लिए प्रेषित की गई है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.