August 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

भाजपा सोशल मीडिया संगठन को मिली नई मजबूती, कृष्णादास महंत बने प्रभारी

1 min read

 

      भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी की अनुशंसा पर मिली जिम्मेदारी, मंडल अध्यक्ष हरिशंकर यादव ने दी शुभकामनाएं
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//* कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के सोशल मीडिया संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में गढ़ उपरोड़ा मंडल में नई नियुक्ति की गई है। भाजपा प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक मितुल कोठारी के अनुमोदन, भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी की अनुशंसा तथा सोशल मीडिया जिला संयोजक प्रदीप सिंह की सहमति से सोशल मीडिया मंडल कार्यकारिणी की घोषणा की गई।
घोषित कार्यकारिणी में कृष्णादास महंत को गढ़ उपरोड़ा मंडल का सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। पार्टी नेतृत्व ने उन्हें संगठन की विचारधारा, केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा संगठनात्मक गतिविधियों को सोशल मीडिया के माध्यम से आम जनता तक पहुंचाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

 

 

नियुक्ति की घोषणा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। गढ़ उपरोड़ा मंडल अध्यक्ष हरिशंकर यादव ने कृष्णादास महंत को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में सोशल मीडिया संगठन और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बनेगा।
भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि डिजिटल युग में सोशल मीडिया संगठन की ताकत का महत्वपूर्ण माध्यम बन चुका है और नव नियुक्त पदाधिकारी संगठन की नीतियों एवं उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.