August 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

मछुवारा प्रकोष्ठ में युवा नेतृत्व को मिली बड़ी जिम्मेदारी, चिरंजीव कैवर्त बने सोशल मीडिया प्रभारी

1 min read

 

भाजपा संगठन ने जताया भरोसा, डिजिटल माध्यम से जनसंपर्क को मिलेगी नई गति
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//*कोरबा। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को और अधिक सशक्त एवं जनसरोकारों से जोड़ने की दिशा में मछुवारा प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। इसी क्रम में गढ़ उपरोड़ा मंडल के सक्रिय युवा कार्यकर्ता चिरंजीव कैवर्त को भाजपा मछुवारा प्रकोष्ठ का जिला सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से क्षेत्र के कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह का माहौल है।
यह नियुक्ति भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय की सहमति, भाजपा मछुवारा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रदीप कैवर्त के अनुमोदन तथा भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी की अनुशंसा पर मछुवारा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक किशन कैवर्त द्वारा घोषित जिला कार्यकारिणी के अंतर्गत की गई है।
चिरंजीव कैवर्त लंबे समय से संगठन की विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। सोशल मीडिया के क्षेत्र में उनकी सक्रियता, संगठनात्मक कार्यों के प्रचार-प्रसार तथा आम लोगों तक पार्टी की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से पहुंचाने की क्षमता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नवनियुक्त सोशल मीडिया प्रभारी चिरंजीव कैवर्त ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो विश्वास उन पर जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं, संगठनात्मक गतिविधियों तथा मछुआरा समाज से जुड़े मुद्दों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने चिरंजीव कैवर्त को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में सोशल मीडिया के माध्यम से संगठन की गतिविधियों को नई पहचान मिलेगी तथा मछुवारा प्रकोष्ठ की पहुंच समाज के अंतिम व्यक्ति तक और अधिक प्रभावी रूप से सुनिश्चित होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.