October 1, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//**// कोरबा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला कोरबा द्वारा आज 2 अक्टूबर को विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन एवं महापौर संजू देवी राजपूत की उपस्थिति रहेगी।
आज सुबह 11 बजे बुधवारी स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुण्य स्मरण किया जाएगा। इसके बाद कोसाबाड़ी स्थित लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके राष्ट्रसेवा एवं सादगीपूर्ण जीवन का स्मरण किया जाएगा। कार्यक्रम के साथ स्वच्छता अभियान भी चलाया जाएगा।
भाजपा जिला कोरबा ने सभी ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाने का आग्रह किया है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.