August 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

16 जून से नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//*  रायपुर। नए शैक्षणिक सत्र के 16 जून से शुभारंभ पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि 16 जून से 27 जून तक आयोजित होने वाला शाला प्रवेश उत्सव प्रत्येक बच्चे को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने का सामूहिक अभियान है।
मुख्यमंत्री ने जनप्रतिनिधियों, पालकों, शिक्षकों एवं समाज के जागरूक नागरिकों से अपील की कि वे ऐसे बच्चों की पहचान करें जो अभी तक विद्यालय में प्रवेश नहीं ले पाए हैं या बीच में पढ़ाई छोड़ चुके हैं और उन्हें पुनः स्कूल से जोड़ने में सहयोग करें।
उन्होंने विद्यार्थियों से पूरे उत्साह और आत्मविश्वास के साथ विद्यालय जाने, मन लगाकर अध्ययन करने तथा अपने उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सबका प्रयास होना चाहिए कि छत्तीसगढ़ का कोई भी बच्चा शिक्षा और संस्कार से वंचित न रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.