August 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

महिला शक्ति ने प्रतियोगिताओं के माध्यम से गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां, सेवा-सुशासन के 12 वर्ष पूर्ण होने पर हुआ भव्य आयोजन

1 min read

 

 

भाषण, पेंटिंग, रंगोली एवं पौष्टिक आहार प्रतियोगिता में महिलाओं ने दिखाई प्रतिभा, विजेताओं को श्रीफल भेंटकर किया गया सम्मानित
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//* कोरबा। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला कोरबा के पाली मंडल में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के “12 वर्ष सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण” पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विविध कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महिला मोर्चा पाली मंडल अध्यक्ष श्रीमती दीप्ति शर्मा के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

 

 

कार्यक्रम में महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती प्रीति स्वर्णकार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उनके साथ महिला मोर्चा जिला महामंत्री श्रीमती अनसुईया राठौर तथा जिला सोशल मीडिया सह प्रभारी सुश्री अनीता प्रसाद की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम में मंडल की ज्येष्ठ एवं श्रेष्ठ महिलाओं ने भी सहभागिता कर आयोजन को गरिमामय बनाया।
इस अवसर पर महिलाओं के लिए भाषण, पेंटिंग, रंगोली एवं पौष्टिक आहार प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में बहनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए अपनी रचनात्मकता, प्रतिभा और सामाजिक जागरूकता का परिचय दिया। प्रतिभागियों ने रंगोली और पेंटिंग के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए विकास कार्यों, महिला सशक्तिकरण, स्वच्छता, आत्मनिर्भर भारत तथा जनकल्याणकारी योजनाओं को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया।

 

 

 

भाषण प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों, गरीब कल्याण, महिला उत्थान, ग्रामीण विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा और राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में हुए कार्यों पर अपने विचार व्यक्त किए। वहीं पौष्टिक आहार प्रतियोगिता में महिलाओं ने स्वास्थ्यवर्धक एवं पौष्टिक व्यंजनों का प्रदर्शन कर संतुलित आहार के महत्व को रेखांकित किया।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों को श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया तथा सभी प्रतिभागी बहनों के उत्साह और योगदान की सराहना की गई। महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं की प्रतिभा को मंच प्रदान करने के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता और संगठनात्मक मजबूती का भी माध्यम बनते हैं।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी बहनों को उनकी सक्रिय सहभागिता एवं सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित करता रहेगा तथा महिला शक्ति राष्ट्र निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.