August 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

संस्कृति, राष्ट्रवाद और विकास पर हुआ सार्थक संवाद, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पद्मश्री डॉ. भारती बंधु से की आत्मीय भेंट

1 min read

 

विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत देश की सांस्कृतिक विरासत और जनकल्याणकारी योजनाओं पर हुई चर्चा
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//*रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने सुप्रसिद्ध संगीत साधक, भारतीय संस्कृति के संवाहक एवं पद्मश्री सम्मानित डॉ. भारती बंधु से उनके निवास पर सौहार्दपूर्ण मुलाकात की।
इस अवसर पर दोनों के बीच देश के विकास, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, भारतीय परंपराओं के संरक्षण तथा केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभाव को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। केंद्रीय मंत्री श्री सिंह ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में सरकार ने समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास और कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है, जिससे करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है।

 

बैठक के दौरान भारतीय संस्कृति, संगीत और आध्यात्मिक परंपराओं को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाने में कलाकारों और सांस्कृतिक विभूतियों की भूमिका पर भी विचार-विमर्श किया गया। पद्मश्री डॉ. भारती बंधु ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में सांस्कृतिक चेतना के विस्तार और विरासत संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना करते हुए शुभकामनाएं व्यक्त कीं।
इस अवसर पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, भाजपा प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी तथा रायपुर शहर जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.