August 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

स्वच्छता, पर्यावरण और संगठनात्मक संवाद को मिला बढ़ावा, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने किया जनसंपर्क

1 min read

 

 

स्वच्छता मित्रों का सम्मान, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान में किया पौधारोपण
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//*  रायपुर। केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने अपने छत्तीसगढ़ प्रवास के दूसरे दिन विभिन्न जनहित एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों में भाग लेते हुए स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जनसंपर्क को बढ़ावा दिया। कलेक्ट्रेट स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा स्थल पर आयोजित स्वच्छता अभियान में शामिल होकर उन्होंने बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की तथा स्वच्छता मित्रों का सम्मान किया।
इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि जनभागीदारी के माध्यम से राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम है। उन्होंने स्वच्छता कर्मियों के योगदान की सराहना करते हुए उन्हें शाल-श्रीफल, मेडिकल किट प्रदान कर सम्मानित किया।

 

 

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान में किया पौधारोपण
केंद्रीय मंत्री ने ऑक्सीजोन गार्डन पहुंचकर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण किया तथा उपस्थित महिलाओं से संवाद कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक पुरंदर मिश्रा, नान अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर, अमित मैशेरी, गुंजन प्रजापति एवं कृतिका जैन सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता अप्पा खरे से की आत्मीय मुलाकात
विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भाजपा के वरिष्ठ एवं समर्पित कार्यकर्ता अप्पा खरे के निवास पहुंचकर उनसे एवं उनके परिवारजनों से भेंट की। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम में सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक राजेश मूणत, भाजपा प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी तथा जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.