मोदी सरकार के 12 वर्षों की विकास यात्रा को प्रदर्शनी में मिली जीवंत अभिव्यक्ति, मुख्यमंत्री साय ने किया अवलोकन



सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण की उपलब्धियों को देखकर बोले मुख्यमंत्री— नए भारत के निर्माण का सशक्त दस्तावेज है यह प्रदर्शनी
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//**रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आयोजित विशेष प्रदर्शनी का मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अवलोकन किया। प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल की सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण, आधारभूत विकास और राष्ट्र निर्माण से जुड़ी प्रमुख उपलब्धियों को आकर्षक ढंग से प्रदर्शित किया गया था।
प्रदर्शनी का अवलोकन करने के बाद मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत ने विकास, आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रदर्शनी केवल उपलब्धियों का संग्रह नहीं, बल्कि नए भारत के निर्माण की प्रेरणादायक यात्रा का जीवंत चित्रण है। प्रदर्शनी में विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, अधोसंरचना विकास, डिजिटल क्रांति, आत्मनिर्भर भारत अभियान और सामाजिक उत्थान से जुड़े कार्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया है।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, अखिलेश सोनी, डॉ. नवीन मार्कंडेय, नान अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, विधायक पुरंदर मिश्रा, प्रदेश कोषाध्यक्ष राम गर्ग, प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज, प्रदेश मंत्री अमित साहू, प्रदर्शनी के प्रदेश प्रभारी उज्जवल दीपक एवं मितुल कोठारी, प्रदेश प्रवक्ता नलिनीश ठोकने, बेदराम जांगड़े, रायपुर प्रभारी राजेंद्र शर्मा, रायपुर शहर जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर, रायपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष श्याम नारंग सहित संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
प्रदर्शनी के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने भी केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों से संबंधित प्रदर्शित चित्रों और जानकारियों का अवलोकन कर उन्हें जनकल्याण और राष्ट्र निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण बताया।


