August 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

मोदी के 12 वर्ष: बैजनाथ धाम में गूंजा राष्ट्रसेवा का संकल्प, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने की महाआरती और प्रसाद वितरण

1 min read

 

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐतिहासिक 12 वर्षीय कार्यकाल को बताया जनकल्याण, विकास और सुशासन का स्वर्णिम अध्याय
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//*  रायपुर। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा रायपुर शहर जिला द्वारा बैजनाथ धाम मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना, महाआरती एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण देव ने शामिल होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, दीर्घ एवं सफल जीवन तथा राष्ट्र की निरंतर उन्नति और समृद्धि के लिए भगवान भोलेनाथ एवं संकटमोचन हनुमान जी के समक्ष विशेष प्रार्थना की।

 

प्रेस क्लब के समीप स्थित बैजनाथ धाम में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में भाजपा एवं भाजयुमो कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। मंदिर परिसर में भक्ति, राष्ट्रभक्ति और संगठनात्मक ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिला। पूजा-अर्चना के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को साकार करने का संकल्प भी दोहराया।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण देव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 12 वर्षों का कार्यकाल भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में उपलब्धियों की एक प्रेरणादायी श्रृंखला के रूप में दर्ज हो चुका है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने गरीब कल्याण, बुनियादी ढांचे के विकास, आत्मनिर्भर भारत, डिजिटल क्रांति, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किए हैं। इन योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है, जिससे देश के करोड़ों नागरिकों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है।

 

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज वैश्विक मंच पर एक सशक्त और आत्मविश्वासी राष्ट्र के रूप में स्थापित हुआ है। आगामी दिनों में भाजपा कार्यकर्ता “गांव चलो-घर चलो” अभियान के माध्यम से मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करेंगे तथा लाभार्थियों से सीधे संवाद स्थापित करेंगे।
कार्यक्रम की जानकारी देते हुए भाजयुमो रायपुर जिला अध्यक्ष श्री अर्पित सूर्यवंशी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐतिहासिक एवं सर्वाधिक दीर्घकालीन निर्वाचित कार्यकाल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से यह विशेष धार्मिक आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण देव दिल्ली प्रवास से लौटने के बाद सीधे कार्यक्रम स्थल पहुंचे और कार्यकर्ताओं के साथ पूजा-अर्चना में शामिल हुए।
पूजन कार्यक्रम के दौरान भगवान शिव एवं हनुमान जी की विशेष आरती की गई, जिसके बाद उपस्थित श्रद्धालुओं और कार्यकर्ताओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर जयघोषों, भक्ति गीतों और राष्ट्रसेवा के संकल्पों से गुंजायमान रहा।
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री नवीन मार्कण्डेय एवं श्री अखिलेश सोनी, विधायक श्री सुनील सोनी एवं श्री पुरंदर मिश्रा, महापौर श्रीमती मीनल चौबे, भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रमेश ठाकुर सहित प्रदेश एवं जिला संगठन के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में भाजपा एवं भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की प्रगति, सुशासन और जनकल्याण के 12 वर्षों की उपलब्धियों को श्रद्धा, संकल्प और जनभागीदारी के माध्यम से स्मरण करने का संदेश दिया। :::

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.