June 10, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

मानवता की मिसाल बने जिला पंचायत अध्यक्ष पवन कुमार सिंह, सड़क हादसे में घायल महिलाओं और बच्चों को पहुंचाया अस्पताल

 

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//* कोरबा/छुरी। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री पवन कुमार सिंह ने मानवता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए सड़क दुर्घटना में घायल स्कूटी सवारों की तत्काल मदद की। कोरबा से वापस लौटते समय उनकी नजर सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़ी दो महिलाओं और बच्चों पर पड़ी, जो स्कूटी दुर्घटना में घायल हो गए थे।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए श्री सिंह ने बिना देर किए अपने वाहन से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) छुरी पहुंचाया, जहां उनका प्राथमिक उपचार कराया गया। उनकी तत्परता से घायलों को समय पर चिकित्सा सुविधा मिल सकी।
स्थानीय लोगों ने जिला पंचायत अध्यक्ष के इस मानवीय कार्य की सराहना करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधि का यह संवेदनशील व्यवहार समाज के लिए प्रेरणादायक है। श्री पवन कुमार सिंह ने कहा कि संकट की घड़ी में जरूरतमंदों की सहायता करना प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक दायित्व है।
उनके इस मानवीय कदम की क्षेत्र में व्यापक सराहना की जा रही है। :::

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.