August 13, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा के साथ हुआ कृष्णा गौर का भव्य स्वागत, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार अभिनंदन

1 min read

 

 

मध्यप्रदेश की राज्यमंत्री कृष्णा गौर के रायपुर आगमन पर एयरपोर्ट में उमड़ा उत्साह, कार्यकर्ताओं ने किया गर्मजोशी से स्वागत
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**// रायपुर। मध्यप्रदेश शासन के पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, विमुक्त घुमंतू एवं अर्धघुमंतू कल्याण विभाग की राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कृष्णा गौर के रायपुर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया। रायपुर एयरपोर्ट परिसर उस समय उत्साह और उल्लास से गूंज उठा, जब बड़ी संख्या में उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप, पुष्पगुच्छ एवं जयघोष के साथ उनका अभिनंदन किया।
राज्यमंत्री कृष्णा गौर के एयरपोर्ट पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद” के नारों से पूरे वातावरण को भाजपा रंग में रंग दिया। ढोल-नगाड़ों की गूंज और कार्यकर्ताओं के उत्साह ने स्वागत समारोह को यादगार बना दिया। एयरपोर्ट परिसर में मौजूद लोगों ने भी इस भव्य स्वागत को उत्सुकता से देखा।
कृष्णा गौर ने स्वागत से अभिभूत होकर सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि भाजपा परिवार की यही आत्मीयता और संगठनात्मक शक्ति पार्टी की सबसे बड़ी पूंजी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है और भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता जनसेवा के संकल्प के साथ कार्य कर रहा है।

 

 

भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पहार पहनाकर एवं पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। इस दौरान संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी, मोर्चा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। एयरपोर्ट परिसर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।
रायपुर प्रवास के दौरान कृष्णा गौर भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित स्मृति मंदिर में मीडिया से भी संवाद करेंगी। उनके आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखा गया और प्रदेश संगठन के विभिन्न पदाधिकारी उनके स्वागत एवं कार्यक्रम की तैयारियों में जुटे रहे।
राज्यमंत्री कृष्णा गौर के इस दौरे को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उनके रायपुर आगमन ने कार्यकर्ताओं में नया उत्साह और ऊर्जा का संचार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.