June 6, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

सूरज की रोशनी से बदलेगी बिजली की तस्वीर: कोरबा में लगेगा भव्य ‘सोलर मेला 2026’, जानिए कैसे पा सकते हैं मुफ्त बिजली योजना का लाभ

 

 

तीन दिनों तक सौर ऊर्जा का महाकुंभ, विशेषज्ञ देंगे मार्गदर्शन, नवीन तकनीकों और सरकारी योजनाओं की मिलेगी पूरी जानकारी
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//कोरबा। ऊर्जा आत्मनिर्भरता और हरित भविष्य की दिशा में कोरबा शहर एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाने जा रहा है। आम नागरिकों को सौर ऊर्जा के प्रति जागरूक करने तथा केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी “पीएम सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना” का लाभ घर-घर तक पहुंचाने के उद्देश्य से 7 से 9 जून 2026 तक “सोलर मेला 2026” का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन सूर्योनिक्स पाठशाला प्रा. लि. एवं एस.एस. इंटरप्राइजेज के संयुक्त तत्वावधान में अग्रसेन भवन, अग्रसेन चौक, कोरबा में संपन्न होगा।
सौर ऊर्जा के क्षेत्र में आयोजित इस विशेष मेले में लोगों को यह समझाया जाएगा कि कैसे वे अपनी छतों पर सोलर पैनल स्थापित कर वर्षों तक बिजली बिल से राहत पा सकते हैं। साथ ही सरकारी सब्सिडी, आवेदन प्रक्रिया, तकनीकी सहायता और रखरखाव से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां भी उपलब्ध कराई जाएंगी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री श्री लखनलाल देवांगन होंगे, जबकि नगर निगम कोरबा के सभापति श्री नूतन सिंह राजपूत विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। उनकी उपस्थिति में स्वच्छ ऊर्जा और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को नई मजबूती मिलेगी।
मेले में नवीनतम सौर तकनीकों, रूफटॉप सोलर सिस्टम, सोलर इन्वर्टर, सोलर वाटर पंप, ऊर्जा संरक्षण उपकरणों एवं आधुनिक ऊर्जा समाधानों का आकर्षक प्रदर्शन किया जाएगा। विशेषज्ञों की टीम आम नागरिकों के प्रश्नों का समाधान करेगी तथा उन्हें उनकी आवश्यकता के अनुरूप सोलर सिस्टम चयन करने में मदद करेगी।
आयोजकों के अनुसार यह आयोजन केवल एक प्रदर्शनी नहीं, बल्कि ऊर्जा क्रांति की दिशा में जन-जागरण अभियान है। बढ़ती बिजली दरों और पर्यावरणीय चुनौतियों के बीच सौर ऊर्जा आज सबसे भरोसेमंद और किफायती विकल्प बनकर उभरी है। ऐसे में यह मेला लोगों को न केवल जानकारी देगा बल्कि उन्हें स्वच्छ ऊर्जा अपनाने के लिए प्रेरित भी करेगा।
प्रातः 9 बजे से रात्रि 9 बजे तक आयोजित होने वाले इस तीन दिवसीय मेले में कोरबा सहित आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों, व्यापारियों, उद्योगों, किसानों एवं युवाओं से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की गई है।
कार्यक्रम एक नजर में
📅 तिथि: 7 जून से 9 जून 2026
⏰ समय: प्रातः 9 बजे से रात्रि 9 बजे तक
📍 स्थान: अग्रसेन भवन, अग्रसेन चौक, कोरबा (छ.ग.)
आयोजक
सूर्योनिक्स पाठशाला प्रा. लि. एवं एस.एस. इंटरप्राइजेज
(ऑथराइज्ड चैनल पार्टनर – पाटनवार सोलर सुविधा केंद्र, दीपका)
बिजली बचाइए, पर्यावरण बचाइए और सौर ऊर्जा अपनाकर आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सहभागी बनिए” — इसी संदेश के साथ कोरबा का यह भव्य सोलर मेला लोगों के लिए नई संभावनाओं के द्वार खोलने जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.