May 31, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

मन की बात के 134वें संस्करण ने भरा उत्साह, उरगा मंडल के बूथों पर हुआ सामूहिक श्रवण, मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

 

 

भाजपा कार्यकर्ताओं और आमजनों ने सुना प्रधानमंत्री मोदी का संदेश, नए बूथ अध्यक्ष की हुई घोषणा
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//  उरगा। भारतीय जनता पार्टी उरगा मंडल के विभिन्न शक्ति केंद्रों एवं बूथों पर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 134वें संस्करण का सामूहिक श्रवण किया गया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने प्रधानमंत्री के विचारों को गंभीरता से सुना तथा राष्ट्र निर्माण, युवा शक्ति, शिक्षा और सामाजिक दायित्वों से जुड़े संदेशों को आत्मसात किया।
इसी क्रम में तिलकेजा शक्ति केंद्र अंतर्गत बूथ क्रमांक 175 में विशेष आयोजन किया गया, जहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता राघवेंद्र राव, शक्ति केंद्र संयोजक एवं बूथ अध्यक्ष गजेंद्र वैष्णव, मंडल कोषाध्यक्ष (महिला मोर्चा) श्रीमती मालती वैष्णव, युवा मोर्चा मंडल महामंत्री रविंद्र सोनी सहित अनेक गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता निभाई।

 

 

कार्यक्रम के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त करने वाले नवीन पाण्डेय (77 प्रतिशत), जितेंद्र कुमार निषाद (73 प्रतिशत), तुलजा भोसले (86 प्रतिशत) एवं गीतांजलि वैष्णव (69 प्रतिशत) को लेखनी एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। उपस्थित जनों ने विद्यार्थियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर संगठन विस्तार एवं बूथ सशक्तिकरण को लेकर भी महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। नवगठित बूथ क्रमांक 176 के लिए सर्वसम्मति से सीताराम कैवर्त को बूथ अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनकी नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज को सकारात्मक दिशा देने वाला जनआंदोलन बन चुका है। इसके माध्यम से देशभर की प्रेरणादायक कहानियां, नवाचार, युवा उपलब्धियां और सामाजिक सरोकार आम लोगों तक पहुंच रहे हैं।
उरगा मंडल में आयोजित इस कार्यक्रम ने जहां कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार किया, वहीं मेधावी विद्यार्थियों के सम्मान और संगठनात्मक विस्तार के माध्यम से समाज एवं संगठन को जोड़ने का एक सशक्त संदेश भी दिया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आगामी दिनों में बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.