August 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने स्व. रूपनारायण सिन्हा को दी श्रद्धांजलि

 

रायपुर पहुंचकर पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित किए, कहा — उनका योगदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**// रायपुर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण देव ने रायपुर पहुंचकर छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ स्वयंसेवक, पूर्व प्रचारक एवं छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष स्वर्गीय श्री रूपनारायण सिन्हा को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने दिवंगत नेता के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया तथा शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।

श्री किरण देव ने कहा कि स्वर्गीय श्री रूपनारायण सिन्हा का जीवन संगठन, समाजसेवा और भारतीय संस्कृति के मूल्यों के प्रति समर्पित रहा। उनका सरल व्यक्तित्व, अनुशासन और समाज के प्रति सेवा भाव सदैव सभी के लिए प्रेरणादायी रहेगा।
उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस दुःख की घड़ी में संबल और शक्ति दें।
इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता, संगठन पदाधिकारी एवं अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
ॐ शांति। 💐

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.