August 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्व. रूपनारायण सिन्हा को दी श्रद्धांजलि

 

कहा — संगठन, योग और समाजसेवा के क्षेत्र में उनका योगदान सदैव प्रेरणादायी रहेगा
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**// रायपुर,27 मई 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर के कबीर नगर स्थित निवास पहुंचकर छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष, संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवक एवं भाजपा के पूर्व संभागीय संगठन मंत्री स्वर्गीय श्री रूपनारायण सिन्हा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने उनके अंतिम दर्शन कर शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि स्वर्गीय श्री रूपनारायण सिन्हा का स्नेह, सरल व्यक्तित्व, संगठन क्षमता और समाज सेवा के प्रति समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने योग, जनसेवा और भारतीय संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्धन में उल्लेखनीय योगदान दिया, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका निधन भाजपा परिवार, संगठन और पूरे प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, पूर्व संगठन महामंत्री रामप्रताप सिंह, विधायक श्री पुरंदर मिश्रा सहित अनेक जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.