सैला शक्ति केंद्र में भाजपा कार्यकर्ताओं का शक्ति प्रदर्शन, बूथ सशक्तिकरण के संकल्प के साथ गूंजा संगठन विस्तार का मंत्र



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**// पाली। भारतीय जनता पार्टी पाली मंडल अंतर्गत सैला शक्ति केंद्र की मासिक कामकाजी बैठक सोमवार को ग्राम सैला स्थित बूथ क्रमांक 258 में उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने को लेकर व्यापक मंथन किया गया। कार्यक्रम में पाली-तानाखार के पूर्व विधायक श्री रामदयाल उईके की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भर दिया।

बैठक की अध्यक्षता मंडल प्रभारी एवं जिला मंत्री श्रीमती कमला देवी बरेठ ने की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा, शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर पर कार्यों की गति बढ़ाना तथा आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तैयार करना रहा।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक श्री रामदयाल उईके ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की वास्तविक ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत और सक्रिय बनाना पार्टी की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। श्री उईके ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता केवल राजनीतिक कार्यकर्ता नहीं बल्कि समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण के वाहक हैं।
बैठक की अध्यक्षता कर रहीं श्रीमती कमला देवी बरेठ ने संगठनात्मक मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि शक्ति केंद्र और बूथ ही पार्टी संगठन की असली नींव हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से नियमित बूथ बैठकों का आयोजन करने, नए लोगों को संगठन से जोड़ने तथा आम जनता के बीच निरंतर संपर्क बनाए रखने की अपील की। उन्होंने उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से परिचय प्राप्त कर संगठन की वर्तमान गतिविधियों की जानकारी भी ली।

बैठक में बूथ सशक्तिकरण अभियान, जनसंपर्क कार्यक्रम, आगामी संगठनात्मक गतिविधियों तथा विभिन्न मोर्चों की सक्रियता को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक प्रभावी बनाने तथा हर बूथ तक पार्टी की गतिविधियों को पहुंचाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर पटेल, जिला महामंत्री किसान मोर्चा कीर्ति कश्यप, जिला कार्यसमिति सदस्य उमेश चंद्रा, पिछड़ा मोर्चा जिला कार्यसमिति सदस्य रामविलास जायसवाल, वरिष्ठ कार्यकर्ता माखनलाल बरेठ, मंडल उपाध्यक्ष हरीश चावड़ा, महामंत्री कामता जायसवाल एवं तारकेश्वर पटवा, मंडल मंत्री आशीष अग्रवाल, शक्ति केंद्र प्रभारी जितेंद्र माटे, अजजा मोर्चा अध्यक्ष छत्रपाल सिंह, अजा मोर्चा अध्यक्ष गणेश चौहान, शक्ति केंद्र संयोजक कैलाश उईके, युवा मोर्चा अध्यक्ष नीतीश कश्यप, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष रामफल पटेल, प्रकाश दुबे, दीपक डिक्सेना, श्रीकांत सोनकर, हरेंद्र राजपाल, शंकर दास, मादन जगत राम, अनूप यादव, हरि सिंह कंवर, ओमकार ठाकुर, संतोष रजक, भुनेश्वर कुमार, राकेश कुमार, वेदराम, नारायण कुमार निर्मलकर, पंचराम रजक, शिवकुमार निर्मलकर, राजकुमार सारथी, राघव प्रसाद विश्वकर्मा, माथुर सिंह, रतन दास, भावशी, देव प्रसाद यादव, उजियार सिंह, लक्ष्मी नारायण यादव एवं जितेंद्र सलामश सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक का समापन संगठन को और अधिक सशक्त एवं बूथ स्तर तक सक्रिय बनाने के सामूहिक संकल्प के साथ किया गया।


