August 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा में मनाई जाएगी देवर्षि नारद जयंती 2026, पत्रकारिता सम्मान समारोह में जुटेंगे बुद्धिजीवी और पत्रकार

 

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**// कोरबा। देवर्षि नारद जयंती समिति जिला कोरबा द्वारा 24 मई 2026, रविवार को भव्य “नारद जयंती 2026 एवं पत्रकारिता सम्मान समारोह” का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में पत्रकारिता, सामाजिक सरोकार और भारतीय संस्कृति से जुड़े विभिन्न विषयों पर मंथन होगा, वहीं जिले के पत्रकारों का सम्मान भी किया जाएगा।
इस अवसर पर कार्यक्रम का मुख्य विषय “डिजिटल माध्यम और सांस्कृतिक दासता: भारतीय परिप्रेक्ष्य में सोशल मीडिया की भूमिका” रखा गया है, जिस पर वक्ता अपने विचार रखेंगे। वर्तमान दौर में सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव और भारतीय संस्कृति पर उसके असर को लेकर यह चर्चा विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में श्री अरविंद कुमार राय, महाप्रबंधक संचालन, कुसमुंडा क्षेत्र उपस्थित रहेंगे। वहीं मुख्य वक्ता के रूप में श्रीमती प्रियंका कौशल, संपादक – रायपुर (स्थानीय), भारत एक्सप्रेस नेशनल न्यूज़ चैनल अपने विचार व्यक्त करेंगी।
यह आयोजन प्रातः 10 बजे से विवेकानंद सेवा सदन, बुधवारी बायपास रोड, कुसमुण्डा, जिला कोरबा में संपन्न होगा। आयोजन समिति ने जिले के पत्रकारों, बुद्धिजीवियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
देवर्षि नारद जयंती समिति के तत्वावधान में होने वाला यह आयोजन पत्रकारिता के मूल्यों, भारतीय संस्कृति और सामाजिक चेतना को नई दिशा देने वाला महत्वपूर्ण मंच माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.