October 9, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

 

 

स्वच्छता दीदियों के पैर पखारकर किया सम्मान, आवासों का निरीक्षण और विद्यालय परिसर में पौधरोपण; जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की रही उपस्थिति

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**//**//  बरपाली। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाए जा रहे सेवा पखवाड़ा एवं सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनपद पंचायत करतला द्वारा बरपाली में विभिन्न जनसेवा गतिविधियों का आयोजन किया गया। जनपद पंचायत उपाध्यक्ष मनोज झा की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में स्वच्छता दीदियों का सम्मान, बरपाली ओवरब्रिज के नीचे स्वच्छता अभियान, ग्राम के आवासों का निरीक्षण तथा विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया गया।

 

 

 

स्वच्छता दीदियों के पैर पखारकर किया सम्मान

कार्यक्रम की शुरुआत जनपद पंचायत उपाध्यक्ष मनोज झा द्वारा स्वच्छता दीदियों के पैर पखारकर की गई। इसके पश्चात उन्हें शॉल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। इस पहल के माध्यम से समाज को स्वच्छ रखने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली स्वच्छता दीदियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। उनके परिश्रम और सेवाभाव को सम्मान देते हुए समाज में श्रम की गरिमा का संदेश भी दिया गया।

बरपाली ओवरब्रिज के नीचे चला स्वच्छता अभियान

स्वच्छता दीदियों के सम्मान के बाद बरपाली ओवरब्रिज के नीचे स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान सार्वजनिक स्थल की साफ-सफाई कर लोगों को अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम में निर्मित आवासों का निरीक्षण भी किया गया। वहीं, विद्यालय परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया गया।

सेवा पखवाड़ा के तहत आयोजित इन गतिविधियों के माध्यम से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, जनसेवा और जनभागीदारी को प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में स्वच्छता दीदियों के सम्मान के साथ ग्रामीण विकास से जुड़ी गतिविधियों को भी महत्व दिया गया।

 

 

 

जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों की रही उपस्थिति

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जनपद पंचायत करतला के उपाध्यक्ष मनोज झा,अध्यक्षता बरपाली के सरपंच भुनेश्वर बिझवार ने की। इस अवसर पर जिला संयोजक, अजय कंवर ,   मयूर पारीक, सभापति रीना सिदार एवं नीता यादव, जनपद सदस्य बेदराम चंद्राकर तथा सरपंच प्रभा कंवर उपस्थित रहे।

इसके अलावा सीपी नंद, प्राचार्य; गोपाल वर्मा, विकासखंड शिक्षा अधिकारी; अक्षय कुमार, करतला रेंजर; आदित्य बाबू, करतला; दिनबंधु, उमाशंकर, विश्राम कंवर, अशोक नायक, प्रवीण उपाध्याय एवं संजू वैष्णव सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में विद्यालयीन एवं महाविद्यालयीन स्टाफ, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आवास मित्र तथा पंचायत सचिवों की भी सहभागिता रही। सभी की उपस्थिति में सेवा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सहभागिता का संदेश दिया गया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.