June 30, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल, भारत विकास परिषद शक्ति स्वरूपा शाखा शुरू करेगी निःशुल्क ब्यूटी पार्लर कोर्स

 

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ***//**//कोरबा। महिलाओं को आत्मनिर्भर और स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए भारत विकास परिषद की शक्ति स्वरूपा शाखा, कोरबा द्वारा निःशुल्क ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण कोर्स प्रारंभ किया जा रहा है। “संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा, समर्पण” के उद्देश्य को लेकर कार्य कर रही संस्था का यह प्रयास आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद महिलाओं के लिए नई उम्मीद लेकर आया है।
शाखा की ओर से आयोजित इस विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और युवतियों को हुनरमंद बनाकर उन्हें स्वरोजगार के लिए तैयार करना है, ताकि वे आत्मनिर्भर बन सकें और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत कर सकें। संस्था का मानना है कि कौशल विकास ही महिलाओं को सशक्त बनाने का सबसे प्रभावी माध्यम है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह निःशुल्क ब्यूटी पार्लर कोर्स आगामी 1 जून 2026 से प्रारंभ होगा। प्रशिक्षण प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से 4 बजे तक संचालित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन जानकी ब्लश पार्लर, दीनदयाल मार्केट के सामने, कोरबा में किया जाएगा।
संस्था की पदाधिकारियों ने बताया कि इस प्रशिक्षण में ब्यूटी पार्लर से संबंधित विभिन्न तकनीकों और आधुनिक सौंदर्य सेवाओं की जानकारी दी जाएगी, जिससे प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली महिलाएं भविष्य में स्वयं का रोजगार प्रारंभ कर सकेंगी।
कार्यक्रम को लेकर महिलाओं और युवतियों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। संस्था ने अधिक से अधिक जरूरतमंद महिलाओं से इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। इच्छुक प्रतिभागी पंजीयन एवं अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8839543244 एवं 8319445383 पर संपर्क कर सकते हैं।
यह पहल न केवल महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाएगी, बल्कि समाज में महिला सशक्तिकरण की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.