May 8, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व में बंगाल में सुशासन की नई उम्मीद : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

 

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा **//**// रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पश्चिम बंगाल में भाजपा विधायक दल का नेता चुने जाने पर भाजपा के वरिष्ठ नेता सुवेंदु अधिकारी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए युग की ओर अग्रसर होगा।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि सुवेंदु अधिकारी का लंबा राजनीतिक अनुभव, जनसेवा के प्रति समर्पण और मजबूत नेतृत्व क्षमता राज्य की जनता के विश्वास को और सशक्त करेगी। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल अब तुष्टीकरण, भय और अराजकता की राजनीति से बाहर निकलकर विकास एवं पारदर्शी प्रशासन की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेगा।
मुख्यमंत्री ने आशा जताई कि सुवेंदु अधिकारी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल में लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूती मिलेगी तथा राज्य प्रगति और विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.