August 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में देश कर रहा ऐतिहासिक प्रगति – उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन

1 min read

 

 

गजानन सांई मंदिर परिसर में सामुदायिक भवन सहित विकास कार्यों का लोकार्पण, डोम निर्माण के लिए 25 लाख की घोषणा
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ***//**//कोरबा,02 मई 2026
प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सतत मार्गदर्शन में भारत ऐतिहासिक विकास के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि आज देश के हर क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति हो रही है और जनकल्याणकारी योजनाओं से गरीब, श्रमिक, बेसहारा एवं जरूरतमंद वर्ग का जीवन स्तर लगातार बेहतर हो रहा है।
उद्योग मंत्री श्री देवांगन शनिवार को नगर पालिक निगम कोरबा के वार्ड क्रमांक 28, बुधवारी बाजार स्थित गजानन सांई मंदिर परिसर के समीप आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उनके साथ महापौर संजूदेवी राजपूत भी उपस्थित रहीं।
उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने छत्तीसगढ़ राज्य का गठन कर प्रदेश को नई पहचान दी, वहीं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने अपने 15 वर्षों के कार्यकाल में राज्य के विकास की मजबूत नींव रखी। उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्यों ने पुनः गति पकड़ ली है और सर्वांगीण विकास तेजी से हो रहा है।
इस दौरान मंत्री श्री देवांगन ने गजानन सांई मंदिर परिसर में निर्मित सामुदायिक भवन में आंतरिक विद्युतीकरण, शौचालय एवं अन्य विकास कार्यों का लोकार्पण किया। उन्होंने बताया कि कोरबा में अब तक 55 सामाजिक भवनों की स्वीकृति दी जा चुकी है, जिनमें कई भवन पूर्ण हो चुके हैं तथा कई निर्माणाधीन हैं। मराठा समाज के लिए हाल ही में 10 लाख रुपये की लागत से निर्मित भवन का लोकार्पण भी किया जा चुका है।

 

 

मंदिर परिसर में सेल्फ सपोर्टेड डोम निर्माण की मांग पर मंत्री श्री देवांगन ने 25 लाख रुपये की स्वीकृति देने की घोषणा करते हुए कहा कि शीघ्र ही यहां भव्य डोम का निर्माण कराया जाएगा।
शिवाजी प्रतिमा स्थल पर बनेगा लघु उद्यान
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहीं महापौर संजूदेवी राजपूत ने महाराष्ट्र मंडल के आग्रह पर गजानन सांई मंदिर प्रवेश द्वार के समीप स्थापित छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा स्थल पर लघु उद्यान निर्माण की घोषणा की। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल कार्यवाही प्रारंभ करने के निर्देश दिए।
महापौर श्रीमती राजपूत ने अपने संबोधन में कहा कि जनता का विश्वास उनके लिए सर्वोपरि है और वे उसे हमेशा बनाए रखेंगी। उन्होंने कहा कि कोरबा के विकास और सभी समाजों के लिए सुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकता है।
महाराष्ट्र वर्धापन दिवस समारोह में सहभागिता
गजानन सांई मंदिर परिसर में महाराष्ट्र वर्धापन दिवस समारोह का आयोजन महाराष्ट्र मंडल कोरबा, गणेश सेवा समाज, महाराष्ट्र भगिनी मंडल एवं मराठा समाज के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन एवं महापौर श्रीमती राजपूत ने मंदिर में भगवान श्रीगणेश, सांई बाबा एवं गजानन महाराज की पूजा-अर्चना कर नगर के विकास एवं नागरिकों की समृद्धि की कामना की।
समारोह के दौरान समाज के लोगों ने अतिथियों का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इनकी रही उपस्थिति
कार्यक्रम में वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र देवांगन, एमआईसी सदस्य धनकुमारी गर्ग, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, कोसाबाड़ी मंडल अध्यक्ष राजेश राठौर, युवा मोर्चा अध्यक्ष वैभव शर्मा, महाराष्ट्र मंडल कोरबा के संरक्षण सुधीर रेगे, अध्यक्ष हेमंत माहुलिकर सहित राजेन्द्र पाले, नरेन्द्र वाकड़े, स्नेहल तलवार, सुनील पाण्डेय, प्राची जाखड़ी, गुलजार सिंह, अनिल यादव, आकाश श्रीवास्तव, धर्मपाल सोलंकी, मनोज सिंह राजपूत, अनिल पाठक, आकाश अग्रवाल, सुनील पाठक, आलोक द्विवेदी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं समाजजन उपस्थित रहे।
यह कार्यक्रम कोरबा शहर में विकास कार्यों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे स्थानीय नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी और सामाजिक गतिविधियों को भी प्रोत्साहन मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.