August 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता पाण्डेय ने स्व. दिलीप तिवारी को दी श्रद्धांजलि

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ***//** रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के मुख्य प्रदेश प्रवक्ता व सांसद संतोष पाण्डेय ने रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष पत्रकार मोहन तिवारी के पिता स्वर्गीय दिलीप तिवारी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
श्री पाण्डेय ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि पिता का साया उठना परिवार के लिए अपूरणीय क्षति होती है। स्व. तिवारी सरल, सहज और सेवाभावी व्यक्तित्व के धनी थे, जिनका जीवन समाज के लिए प्रेरणादायी रहा।
उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। भाजपा मीडिया के प्रदेश प्रवक्ताओं एवं पैनलिस्टों ने भी स्व. तिवारी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.