August 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

“सिंघीतराई विद्युत संयंत्र हादसे के बाद राहत की पहल तेज: मृतकों के परिजनों को 35 लाख मुआवजा, घायलों के इलाज में कंपनी पूरी तरह सक्रिय”

1 min read

 

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****//** कोरबा सिंघीतराई, सक्ती (20 अप्रैल)।
सिंघीतराई ग्राम पंचायत स्थित 2×600 मेगावॉट विद्युत संयंत्र में हुए दर्दनाक हादसे के बाद राहत और सहायता कार्यों ने गति पकड़ ली है। कंपनी द्वारा मृतकों के परिवारों को मुआवजा राशि प्रदान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, वहीं घायलों के समुचित इलाज और देखभाल के लिए विशेष व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
छत्तीसगढ़ के प्रभावित परिवारों तक कंपनी के प्रतिनिधि स्वयं पहुंचकर सहायता राशि सौंप रहे हैं, जबकि अन्य राज्यों के मृत कर्मचारियों के परिजनों को मुआवजा देने के लिए विशेष टीमें रवाना कर दी गई हैं। इस संवेदनशील पहल से प्रभावित परिवारों को त्वरित राहत पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
हादसे में जान गंवाने वाले कर्मचारियों के परिजनों को कंपनी द्वारा 35 लाख रुपये मुआवजा और रोजगार सहायता देने की घोषणा की गई है। वहीं घायलों को 15 लाख रुपये की आर्थिक सहायता के साथ पूर्ण स्वस्थ होने तक मासिक वेतन देने का निर्णय लिया गया है। इसके अतिरिक्त कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) के प्रावधानों के तहत मृतकों के नामित परिजनों को पेंशन भी प्रदान की जाएगी।
घायलों का इलाज रायगढ़ और रायपुर के प्रतिष्ठित अस्पतालों में उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाओं के साथ जारी है। विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में इलाज हो रहा है और जरूरत पड़ने पर गंभीर मरीजों को एयर एंबुलेंस के माध्यम से अन्य बड़े चिकित्सा केंद्रों में भेजने की व्यवस्था भी की गई है। साथ ही घायलों और उनके परिजनों के लिए मेडिकल काउंसिलिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है।
अस्पतालों में भर्ती कर्मचारियों के परिजनों ने बताया कि कंपनी की ओर से इलाज में हरसंभव सहयोग किया जा रहा है। कंपनी के प्रतिनिधि लगातार अस्पताल में मौजूद रहकर न केवल चिकित्सा बल्कि ठहरने और भोजन की व्यवस्था का भी ध्यान रख रहे हैं। बेहतर इलाज के चलते घायलों की स्थिति में लगातार सुधार देखा जा रहा है, जिससे परिजनों को राहत मिल रही है।

 

 

प्रभावितों की सहायता के लिए कंपनी द्वारा “वेदांता संवेदना केंद्र” के तहत 24×7 हेल्पलाइन भी शुरू की गई है, जिससे जरूरतमंदों को तुरंत मदद और जानकारी उपलब्ध कराई जा सके।
कंपनी प्रबंधन ने इस दुखद घटना पर गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा है कि इस कठिन समय में वह प्रभावित कर्मचारियों और उनके परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है और हर संभव सहायता उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.