लेमरू स्वास्थ्य केंद्र ने खोया अपना समर्पित सेवक — डॉक्टर लेखराम गौतम का आकस्मिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
1 min read



त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ***//** प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेमरू में आर.एम.ए. के पद पर पदस्थ डॉक्टर लेखराम गौतम का आज प्रातः लगभग 5:30 बजे दिल का दौरा पड़ने से आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे स्वास्थ्य केंद्र और आसपास के क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है।
डॉ. गौतम अपने सहज, सरल, मृदुभाषी स्वभाव और सेवा भाव के लिए जाने जाते थे। उन्होंने अपने कर्तव्यकाल में क्षेत्र के मरीजों की निस्वार्थ सेवा कर एक अलग पहचान बनाई। उनके निधन से स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ स्थानीय जनमानस को अपूरणीय क्षति हुई है।


