August 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

निःशुल्क मेगा हेल्थ कैंप का ऐलान: 18 अप्रैल को कोरबा में न्यूरो-साइकेट्रिक और स्किन स्पेशलिस्ट देंगे सीधी सेवाएं, मौका न चूकें

1 min read

 

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ***//**कोरबा,17 अप्रैल 2026
शहर के निहारिका क्षेत्र में स्थित एडवांस्ड डायग्नोस्टिक सेंटर एक बार फिर आम जनता के लिए बड़ी राहत लेकर आ रहा है। शनिवार 18 अप्रैल को यहां एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का भव्य आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देश के अनुभवी विशेषज्ञ डॉक्टर सीधे मरीजों को परामर्श देंगे। यह शिविर सुबह 10:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक चलेगा।
इस विशेष स्वास्थ्य शिविर में अहमदाबाद से आईं प्रख्यात न्यूरो-साइकेट्रिक विशेषज्ञ डॉ. रजनी वर्मा तथा त्वचा रोग विशेषज्ञ एवं कॉस्मेटोलॉजिस्ट डॉ. जय बावने अपनी विशेषज्ञ सेवाएं प्रदान करेंगे। आयोजकों का दावा है कि यह शिविर खासतौर पर उन मरीजों के लिए बेहद लाभकारी साबित होगा, जो लंबे समय से मानसिक, तंत्रिका या त्वचा संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं लेकिन सही इलाज नहीं मिल पा रहा।
डॉ. रजनी वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि शिविर में डिप्रेशन, तनाव, घबराहट, अनिद्रा, नशे की लत, मिर्गी जैसी गंभीर मानसिक और न्यूरोलॉजिकल बीमारियों पर निशुल्क विशेषज्ञ परामर्श दिया जाएगा। इसके साथ ही बच्चों में व्यवहार संबंधी विकारों की जांच और मार्गदर्शन भी किया जाएगा, जो अभिभावकों के लिए बड़ी राहत साबित हो सकता है।
वहीं त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. जय बावने आधुनिक तकनीकों के माध्यम से त्वचा से जुड़ी समस्याओं का समाधान बताएंगे। शिविर में रेडियोफ्रिक्वेंसी, केमिकल पीलिंग, फोटोथेरेपी, माइक्रोडर्माब्रेशन, लेजर हेयर रिमूवल जैसी उन्नत प्रक्रियाओं की जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा झाइयां, मुंहासों के दाग, काले धब्बे, आंखों के आसपास कालापन, टैटू हटाने और सफेद दाग (विटिलिगो) जैसी समस्याओं पर भी विस्तृत परामर्श मिलेगा। खासतौर पर प्री-ब्राइडल स्किन ट्रीटमेंट को लेकर युवाओं में खास उत्साह देखा जा रहा है।
आयोजकों ने स्पष्ट किया है कि शिविर में आने वाले प्रत्येक मरीज की गोपनीयता (प्राइवेसी) का पूरा ध्यान रखा जाएगा, जिससे लोग बिना किसी झिझक के अपनी समस्याएं खुलकर बता सकें।
यह शिविर निहारिका स्थित एडवांस्ड डायग्नोस्टिक सेंटर, नगर निगम जोन कार्यालय के पास आयोजित होगा। मरीजों की सुविधा के लिए पूर्व पंजीयन हेतु मोबाइल नंबर 7879165185 जारी किया गया है।
गौरतलब है कि न्यू कोरबा हॉस्पिटल द्वारा समय-समय पर इस तरह के सामाजिक सरोकार से जुड़े स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते हैं, जिनका उद्देश्य क्षेत्रवासियों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है।
“बेहतर स्वास्थ्य, बेहतर जीवन” के संकल्प के साथ आयोजित यह शिविर निश्चित रूप से कोरबा वासियों के लिए सुनहरा अवसर साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.