August 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

महतारी वंदन योजना के तहत वार्ड 27 में KYC शिविर, 100 से अधिक हितग्राहियों को मिला लाभ”

1 min read

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****//** कोरबा। महतारी वंदन योजना के लाभार्थियों के लिए वार्ड क्रमांक 27 महाराणा प्रताप नगर में KYC शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस शिविर के माध्यम से लगभग 100 हितग्राहियों का सफलतापूर्वक KYC पूरा किया गया।
कार्यक्रम में वार्ड पार्षद श्रीमती वर्षा दिनेश वैष्णव एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य (NGO) व पूर्व पार्षद श्री दिनेश कुमार वैष्णव की विशेष उपस्थिति रही। उनके साथ चॉइस सेंटर संचालक पंकज महेश, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता आसमा तथा सहायिका संतोषी चौहान ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए हितग्राहियों का KYC कार्य संपन्न कराया।
इस दौरान महिलाओं को योजना से जुड़ी आवश्यक जानकारी भी दी गई और समय पर KYC पूर्ण कराने के लिए प्रेरित किया गया। शिविर के सफल आयोजन से वार्डवासियों में संतोष और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.