August 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

भाजपा स्थापना दिवस पर विकास रंजन महतो ने घर पर फहराया पार्टी ध्वज

1 min read

 

 

47वें स्थापना दिवस पर राष्ट्र सेवा, संगठन मजबूती और जनकल्याण के संकल्प को दोहराया

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा****//**  कोरबा  भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर युवा भाजपा नेता विकास रंजन महतो ने अपने निवास पर भाजपा का ध्वज फहराकर स्थापना दिवस उत्साह और गर्व के साथ मनाया। इस दौरान उन्होंने पार्टी की विचारधारा, राष्ट्र सेवा और संगठनात्मक मूल्यों के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त की।
इस अवसर पर विकास रंजन महतो ने कहा कि भाजपा करोड़ों कार्यकर्ताओं के त्याग, तपस्या और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि “राष्ट्र प्रथम” की भावना के साथ कार्य करने वाला एक मजबूत विचार है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से अपील की कि वे केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।
भाजपा स्थापना दिवस पर विकास रंजन महतो द्वारा किया गया यह ध्वजारोहण कार्यक्रम पार्टी के प्रति समर्पण, निष्ठा और राष्ट्र सेवा के संकल्प का प्रतीक बनकर सामने आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.