April 7, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

“कोरबा को मिली हरित सौगात: 21.50 लाख की लागत से बना ‘रजत जयंती उद्यान’ जनता को समर्पित” 🌳

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ***//** कोरबा,04अप्रैल 2026 नगर पालिक निगम कोरबा के वार्ड क्रमांक 38 लालघाट चेकपोस्ट बस्ती के नागरिकों के लिए आज का दिन ऐतिहासिक बन गया, जब क्षेत्र को एक सर्वसुविधायुक्त आधुनिक उद्यान की सौगात मिली। प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन तथा महापौर संजूदेवी राजपूत ने नवनिर्मित “रजत जयंती उद्यान” का लोकार्पण कर इसे आमजनता की सेवा में समर्पित किया।
इस गरिमामयी अवसर पर मेयर इन काउंसिल सदस्य हितानंद अग्रवाल, वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र देवांगन, पार्षद चेतन सिंह मैत्री, सत्येन्द्र दुबे, मुकुंद सिंह कंवर, मंगल बंदे सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
🌿 आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित उद्यान
नगर निगम कोरबा द्वारा बालको जोन अंतर्गत लालघाट चेकपोस्ट मुख्य मार्ग पर 21 लाख 50 हजार रुपये की लागत से इस उद्यान का निर्माण कराया गया है। छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे रजत जयंती वर्ष के तहत इस उद्यान का नाम “रजत जयंती उद्यान” रखा गया है।

 

 

लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान मंत्री लखनलाल देवांगन एवं महापौर संजूदेवी राजपूत ने पट्टिका का अनावरण किया और फीता काटकर उद्यान को जनता के लिए खोल दिया।
🚩 “हमने बनाया, अब हम ही संवार रहे” – मंत्री देवांगन
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण हुआ था और आज उसके 25 वर्ष पूरे होने पर यह रजत जयंती वर्ष मनाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि “हमारी सरकार ने छत्तीसगढ़ का निर्माण किया और अब वही सरकार इसे संवारने का कार्य कर रही है।” उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के कार्यकाल को विकास का स्वर्णिम काल बताते हुए कहा कि वर्तमान में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश तेजी से सर्वांगीण विकास की ओर अग्रसर है।
उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में केंद्र और राज्य सरकार मिलकर गरीब, किसान, मजदूर, युवा एवं महिलाओं के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही हैं।
🌺 महापौर ने दी बधाई, विकास जारी रखने का भरोसा
इस अवसर पर महापौर संजूदेवी राजपूत ने लालघाट चेकपोस्ट बस्ती के नागरिकों को इस नई सौगात के लिए हृदय से बधाई दी। उन्होंने कहा कि मंत्री लखनलाल देवांगन के मार्गदर्शन में कोरबा नगर निगम क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं और आमजनता की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान किया जा रहा है।
महापौर ने कहा कि पिछले एक वर्ष में नगर निगम ने अनेक उपलब्धियां हासिल की हैं और वर्षों पुरानी समस्याओं का निराकरण किया गया है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि विकास की यह गति निरंतर जारी रहेगी और जनता के विश्वास को कभी टूटने नहीं दिया जाएगा।
📌 बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति
लोकार्पण कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष डिलेन्द्र यादव, जय राठौर, नरेन्द्र पाटनवार, आकाश श्रीवास्तव, अनिल यादव, मनोज सिंह राजपूत, जोन कमिश्नर एन.के. नाथ, उद्यान अधीक्षक आनंद सिंह राठौर, सहायक अभियंता मोतीलाल बरेठ, अभय मिंज, सोमनाथ डेहरे, अंजूलता तिग्गा, संजय साहू, सम्मत यादव, शंकुतला ठाकुर, ज्योति परिहार, फिरतराम साहू, छेदीलाल साहू, हेमलता निर्मलकर, रेणु प्रसाद, के.के. राजू, सुरेखा तिवारी, रामप्रसाद मैत्री सहित अन्य गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
🌟 यह उद्यान न केवल हरियाली और स्वच्छ वातावरण का प्रतीक बनेगा, बल्कि स्थानीय नागरिकों के स्वास्थ्य, मनोरंजन और सामुदायिक जीवन को भी नई दिशा देगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.