August 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

⚖️ अधिवक्ता संघ चुनाव पर बढ़ा दबाव — निष्पक्षता और पारदर्शिता को लेकर अधिवक्ताओं की हुंकार ⚖️

1 min read

 

 

 त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****//** कोरबा। जिला अधिवक्ता संघ, कोरबा के वर्ष 2026-28 के प्रस्तावित चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं के बीच अब निष्पक्षता और पारदर्शिता की मांग तेज होती जा रही है। चुनाव प्रक्रिया को लेकर उठ रहे सवालों के बीच वरिष्ठ अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि यह चुनाव पूरी तरह से निष्पक्ष, पारदर्शी एवं लोकतांत्रिक मूल्यों के अनुरूप संपन्न होना चाहिए, ताकि अधिवक्ता समुदाय का विश्वास बना रहे।
उन्होंने कहा कि अधिवक्ता संघ केवल एक संगठन नहीं, बल्कि न्याय व्यवस्था की मजबूती का महत्वपूर्ण स्तंभ है। ऐसे में यदि चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी रहती है, तो यह पूरे अधिवक्ता समाज की गरिमा और विश्वास को प्रभावित कर सकता है।
नए चुनाव अधिकारी की मांग से बढ़ी हलचल
धनेश कुमार सिंह ने इस बार चुनाव को एक नए चुनाव अधिकारी के नेतृत्व में संपन्न कराने की जोरदार मांग की है। उनका मानना है कि नई व्यवस्था के तहत एक नई टीम का गठन किया जाना चाहिए, जिससे पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और विवादों से मुक्त रह सके। इस मांग के बाद अधिवक्ता संघ के भीतर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।
मतदान के दिन ही मतगणना कराने पर जोर
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मतदान के दिन ही मतगणना की प्रक्रिया पूरी की जानी चाहिए। इससे किसी भी प्रकार की आशंका, अनावश्यक विलंब या विवाद की स्थिति से बचा जा सकेगा और पारदर्शिता को और मजबूती मिलेगी।
चेतावनी—जरूरत पड़ी तो उठेगी बड़ी आवाज
अपने वक्तव्य में उन्होंने साफ तौर पर चेतावनी दी कि यदि चुनाव प्रक्रिया में निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित नहीं की जाती है, तो अधिवक्ता समुदाय इस मुद्दे को उच्च स्तर तक उठाने के लिए बाध्य होगा।
अधिवक्ता समुदाय को निष्पक्ष चुनाव की उम्मीद
इधर, अधिवक्ता समुदाय ने भी उम्मीद जताई है कि जिम्मेदार पदाधिकारी इस गंभीर मांग को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक कदम उठाएंगे और जिला अधिवक्ता संघ, कोरबा का चुनाव पूरी निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ संपन्न कराया जाएगा।
जारीकर्ता:
धनेश कुमार सिंह, अधिवक्ता
जिला अधिवक्ता संघ, कोरबा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.