March 17, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

18 साल बाद बदलेगी कुदारी-चिगार की तस्वीर: जिला पंचायत सदस्य रेणुका राठिया ने सड़क सुदृढ़ीकरण का किया भूमि पूजन, ग्रामीणों में खुशी की लहर

 

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****//** कोरबा। विकासखंड कोरबा के अंतिम छोर पर स्थित ग्राम पंचायत डोकरमना के आश्रित ग्राम कुदारी-चिगार में लंबे इंतजार के बाद विकास की नई किरण दिखाई दी है। करीब 18 वर्ष पुरानी जर्जर सड़क के जीर्णोद्धार एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का भूमि पूजन जिला पंचायत सदस्य रेणुका राठिया के हाथों संपन्न हुआ। इस पहल से लगभग 500 की आबादी वाले इस गांव में खुशी और उत्साह का माहौल है।

 

 

गौरतलब है कि वर्ष 2008 में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत इस सड़क का निर्माण किया गया था, लेकिन इसके बाद लंबे समय तक इसका मरम्मत और सुदृढ़ीकरण नहीं हो सका। सड़क की खराब हालत के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। बारिश के दिनों में स्थिति और भी विकट हो जाती थी, जिससे गांव का संपर्क लगभग कट सा जाता था।
जिला पंचायत सदस्य रेणुका राठिया के अथक प्रयासों और पहल से अब इस सड़क के सुधार का कार्य प्रारंभ हो गया है। भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार का लक्ष्य है कि विकास की रोशनी अंतिम छोर तक पहुंचे। उन्होंने यह भी कहा कि रामपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतिम गांव डोकरमना तक सड़क जैसी मूलभूत सुविधा का विस्तार होना क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि है और इससे ग्रामीणों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा।
कार्यक्रम में जनपद उपाध्यक्ष कौशल्या कन्वर, सरपंच अनीता मझवार, उपसरपंच मोतिया राजवाड़े, भाजपा मंडल अध्यक्ष हरि शंकर, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष कुंती चंद्रा तथा अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष राम प्रसाद उइके विशेष रूप से उपस्थित रहे।

 

सड़क निर्माण कार्य के शुभारंभ से ग्रामीणों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। ग्रामवासियों ने सभी जनप्रतिनिधियों का आभार जताते हुए कहा कि यह सड़क उनके लिए जीवनरेखा साबित होगी, जिससे आवागमन सुगम होगा और गांव का विकास नई गति पकड़ेगा।
कुदारी-चिगार में वर्षों बाद शुरू हुआ यह विकास कार्य न केवल सड़क निर्माण तक सीमित है, बल्कि यह ग्रामीणों के बेहतर भविष्य और क्षेत्रीय प्रगति की मजबूत नींव भी रखेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.