August 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

वनांचल के आचार्यों का हुआ सम्मान — पाली में एकल अभियान का प्रेरणादायी कार्यक्रम, स्नेह संपर्क परिवार ने भेंट की दरी

1 min read

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****//** पाली/कोरबा। वनांचल एवं दूरस्थ क्षेत्रों में शिक्षा और संस्कार की अलख जगा रहे आचार्यों के सम्मान में एकल अभियान कोरबा के तत्वावधान में पाली क्षेत्र में दिनांक 10 मार्च 2026 को गरिमामय आचार्य सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर संच स्नेह संपर्क परिवार की उपस्थिति में कार्यक्रम अत्यंत आत्मीय और प्रेरणादायी वातावरण में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में समाज के उन समर्पित आचार्यों का सम्मान किया गया, जो वनांचल क्षेत्रों के बच्चों के बीच शिक्षा का प्रकाश फैलाने के साथ-साथ उन्हें संस्कार, जागरूकता और राष्ट्रभक्ति की भावना से भी जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अतिथियों ने आचार्यों के सेवा भाव, समर्पण और त्याग की सराहना करते हुए कहा कि एकल अभियान के माध्यम से दूरस्थ और वनांचल क्षेत्रों में शिक्षा का दीप प्रज्ज्वलित हो रहा है, जिससे समाज के अंतिम छोर तक ज्ञान और संस्कार पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य हो रहा है।
इस अवसर पर श्रीमती कमला जायसवाल, संच समिति अध्यक्ष श्रीमती प्रतीक्षा शर्मा, श्रीमती राजेश्वरी तिवारी तथा संच समिति सचिव श्री दिनेश जायसवाल की विशेष गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने आचार्यों को समाज का सच्चा मार्गदर्शक बताते हुए उनके कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

 

कार्यक्रम के दौरान स्नेह संपर्क परिवार द्वारा सभी आचार्यों को बच्चों के बैठने के लिए दरी भेंट की गई। इस सहयोग से वनांचल क्षेत्रों में संचालित एकल विद्यालयों में अध्ययन कर रहे बच्चों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी और शिक्षा कार्य को और अधिक व्यवस्थित रूप से संचालित किया जा सकेगा। इस सेवा भाव से प्रेरित पहल के लिए उपस्थित सभी लोगों ने स्नेह संपर्क परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी अतिथियों, आचार्यों और कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि एकल अभियान के माध्यम से वनांचल क्षेत्रों में शिक्षा, संस्कार और राष्ट्र सेवा के इस पवित्र कार्य को निरंतर आगे बढ़ाया जाएगा, ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक शिक्षा का उजाला पहुंच सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.