August 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

भाजयुमो कोरबा में युवा नेतृत्व को मिला नया दायित्व — विशाल सचदेव बने जिला मंत्री, संगठन में उत्साह का माहौल

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****//** कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक विस्तार और युवा शक्ति को मजबूत करने की दिशा में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) में महत्वपूर्ण नियुक्ति की गई है। पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय की सहमति, भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष राहुल टिकरिया के अनुमोदन तथा भारतीय जनता पार्टी कोरबा के जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी की अनुशंसा से भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला कोरबा के पदाधिकारियों एवं कार्यसमिति सदस्यों की घोषणा की गई है।
इस घोषणा में विशाल सचदेव को भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला कोरबा का जिला मंत्री नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति की खबर मिलते ही संगठन के कार्यकर्ताओं, युवाओं और समर्थकों में हर्ष की लहर दौड़ गई। विभिन्न पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने भी इस नियुक्ति को युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताते हुए कहा कि विशाल सचदेव लंबे समय से संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। उनके अनुभव और सक्रियता से निश्चित ही संगठन को मजबूती मिलेगी तथा युवा वर्ग में पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने में नई ऊर्जा का संचार होगा।
इस अवसर पर विशाल सचदेव ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो विश्वास और जिम्मेदारी उन्हें सौंपी है, उसे वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा के माध्यम से युवाओं को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और समाजहित के कार्यों को गति देने के लिए वे निरंतर सक्रिय रहेंगे।
उन्होंने यह भी कहा कि युवा शक्ति किसी भी संगठन की सबसे बड़ी ताकत होती है और भाजपा ने हमेशा युवाओं को नेतृत्व का अवसर देकर उन्हें आगे बढ़ाने का कार्य किया है। इसी भावना के साथ वे संगठन के वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन में पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने तथा युवाओं की आवाज़ को मजबूती से आगे बढ़ाने के लिए कार्य करेंगे।
विशाल सचदेव की इस नियुक्ति को लेकर पूरे कोरबा जिले में कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का वातावरण है और सभी ने उनके सफल कार्यकाल की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.