August 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

कोरबा में “होटल मीरा रिसॉर्ट” का भव्य शुभारंभ, शुद्ध शाकाहारी रेस्टोरेंट के साथ फैमिली डिस्को और थिएटर की अनोखी सुविधा

1 min read

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****//**कोरबा शहरवासियों के लिए एक नई सौगात के रूप में ट्रांसपोर्ट नगर, टैगोर गार्डन के सामने, इंदिरा विहार कोरबा में आज “होटल मीरा रिसॉर्ट” का भव्य शुभारंभ किया गया। यह नया रेस्टोरेंट और रिसॉर्ट अपने आधुनिक माहौल, शुद्ध शाकाहारी व्यंजनों और पारिवारिक मनोरंजन की विशेष सुविधाओं के कारण लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बन गया है।
होटल मीरा रिसॉर्ट में आने वाले मेहमानों के लिए शुद्ध शाकाहारी (Pure Veg) रेस्टोरेंट की विशेष व्यवस्था की गई है, जहां स्वादिष्ट और गुणवत्तापूर्ण व्यंजन परोसे जाएंगे। इसके साथ ही यहां फैमिली डिस्को और थिएटर जैसी अनोखी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं, ताकि परिवार और मित्रों के साथ आने वाले लोग भोजन के साथ मनोरंजन का भी भरपूर आनंद ले सकें।

 

 

आयोजकों ने बताया कि यहां बर्थडे पार्टी, फैमिली पार्टी, कॉर्पोरेट मीटिंग, किटी पार्टी सहित हर प्रकार के आयोजनों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। आधुनिक सुविधाओं और आकर्षक वातावरण के कारण यह स्थान जल्द ही शहर के लोगों के लिए पसंदीदा डेस्टिनेशन बनने की उम्मीद है।
होटल का समय दोपहर 3 बजे से रात 1 बजे तक निर्धारित किया गया है, जिससे लोग देर रात तक परिवार और दोस्तों के साथ यहां समय बिता सकेंगे।
शहरवासियों से होटल प्रबंधन ने अपील की है कि वे एक बार अवश्य पधारें और स्वादिष्ट भोजन व शानदार मनोरंजन का अनुभव लें।
स्थान: ट्रांसपोर्ट नगर, टैगोर गार्डन के सामने, इंदिरा विहार, कोरबा
संपर्क: 97708 98758

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.