August 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

पोड़ीबहार में भाजपा का संगठनात्मक मंथन — बूथ से शक्ति केंद्र तक संगठन को मजबूत बनाने पर बनी रणनीति

1 min read

 

जनसंपर्क अभियान तेज कर केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का लिया गया संकल्प
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****//** कोरबा। भारतीय जनता पार्टी के संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाने के उद्देश्य से कोसाबाड़ी मंडल भाजपा की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक पोड़ीबहार में आयोजित की गई। यह बैठक मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर के निवास पर संपन्न हुई, जिसमें मंडल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र प्रभारी तथा पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक के दौरान शक्ति केंद्र स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को तेज करने, बूथ समितियों को सक्रिय बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। पदाधिकारियों ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सबसे बड़ी ताकत उसका मजबूत संगठन और बूथ स्तर तक समर्पित कार्यकर्ता हैं। इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता को अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाते हुए संगठन को मजबूत बनाने की जिम्मेदारी निभानी होगी।

 

 

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि आने वाले समय में क्षेत्र में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाई जाएगी, ताकि पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ मिल सके। इसके साथ ही प्रत्येक शक्ति केंद्र और बूथ स्तर पर नियमित बैठकों का आयोजन कर कार्यकर्ताओं के साथ संवाद को और मजबूत किया जाएगा, जिससे संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।
बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में घर-घर पहुंचकर सरकार की योजनाओं की जानकारी दें और पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि जनता के बीच निरंतर संपर्क बनाए रखना और उनकी समस्याओं को सुनकर समाधान की दिशा में प्रयास करना ही संगठन को मजबूत बनाने का सबसे प्रभावी माध्यम है।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष मंजु सिंह, मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर, वरिष्ठ भाजपा नेता लक्ष्मीकांत जोशी, जिला मीडिया प्रभारी अर्जुन गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल, वरिष्ठ नेता दीप नारायण सोनी, मंडल महामंत्री मिलाप राम बरेठ, पुनि राम साहू, मंडल कोषाध्यक्ष अनिल वस्त्रकार, ललेश दुबे, दिनेश वैष्णव, मंडल उपाध्यक्ष श्रीधर द्विवेदी, सरिता कौशिक, मीरा सोनी, प्यारे लाल साहू, मंडल मंत्री गोप लाल राठिया, सरस्वती पटेल, तेरस दास दीवान, यशवंत श्रीवास तथा पटेल जी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, बूथ स्तर तक पार्टी की गतिविधियों को सक्रिय रखने और जनता के बीच निरंतर संपर्क बनाए रखने का संकल्प लिया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कार्यकर्ताओं की सक्रियता और समर्पण से क्षेत्र में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा पार्टी की नीतियों और योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंचेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.