August 14, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

पटना में राज्यसभा नामांकन पर नितिन नबीन को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई, कहा—नेतृत्व से और मजबूत होगी भाजपा

1 min read

 

त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****//** रायपुर/पटना। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पटना में आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि श्री नबीन के कुशल मार्गदर्शन, सांगठनिक क्षमता और दूरदर्शी नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी लगातार मजबूत हो रही है। उनके नेतृत्व से पार्टी संगठन को नई ऊर्जा मिल रही है और करोड़ों कार्यकर्ताओं के मन में सेवा, समर्पण तथा राष्ट्रहित के प्रति नई चेतना का संचार हो रहा है।
मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि राज्यसभा में उनकी गरिमामयी उपस्थिति से राष्ट्रहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती मिलेगी और जन-आकांक्षाओं को नई दिशा प्राप्त होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.