April 24, 2026

त्रिनेत्र टाईम्स

खबरें जरा हट के

किसानों को धान मूल्य के अंतर की राशि का एकमुश्त भुगतान ऐतिहासिक कदम

भाजपा किसान मोर्चा ने जताया मुख्यमंत्री का आभार, 25 लाख से अधिक किसानों के खातों में पहुँची 10 हजार करोड़ से अधिक की राशि
त्रिनेत्र टाइम्स कोरबा ****//**  रायपुर। छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार ने धान खरीदी के अंतर की राशि (बोनस) का एकमुश्त भुगतान कर प्रदेश के किसानों को बड़ी सौगात दी है। 25 लाख से अधिक किसानों के बैंक खातों में 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे अंतरित किए जाने पर भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है।

भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक सिंह ठाकुर ने इसे ऐतिहासिक और अभूतपूर्व निर्णय बताते हुए कहा कि यह कदम “मोदी की गारंटी” को पूरा करने की दिशा में मील का पत्थर साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार ने न केवल चुनावी वादा निभाया है, बल्कि प्रदेश के अन्नदाताओं के आर्थिक सशक्तीकरण की नई इबारत भी लिखी है।
श्री ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के इतिहास में पहली बार इतनी बड़ी राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में बिना किसी बिचौलिए के पारदर्शी तरीके से पहुंचाई गई है। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था में नई ऊर्जा का संचार होगा, बाजारों में रौनक बढ़ेगी और किसानों का जीवन स्तर ऊँचा उठेगा। भाजपा सरकार ने 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान खरीदी के वादे को पूरा कर यह सिद्ध कर दिया है कि “जो कहती है, वह करती है।”
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का किसान अब आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर है। किसानों को अंतर राशि मिलने से उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और त्योहारी सीजन में उनके परिवारों के चेहरों पर खुशी दोगुनी हो गई है।
राज्यस्तरीय कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब
इस ऐतिहासिक अवसर पर बिलासपुर जिले में राज्यस्तरीय राशि अंतरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, किसान और पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में किसानों ने सरकार के इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे उनकी मेहनत और समर्पण का सम्मान बताया।
प्रदेश के सभी 146 विकासखण्डों में भी इस राशि अंतरण को उत्सव के रूप में मनाया गया। जगह-जगह किसानों ने मिठाइयाँ बांटकर और आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इज़हार किया।

More Stories

📰 “ग्राम स्वराज से विकसित भारत तक” — पंचायती राज दिवस पर किरण देव का बड़ा संदेश, गांवों को आत्मनिर्भर बनाने का आह्वान रायपुर। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने प्रदेश के सभी त्रि-स्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों और नागरिकों को शुभकामनाएँ देते हुए पंचायती राज व्यवस्था को लोकतंत्र की सबसे मजबूत नींव बताया। उन्होंने कहा कि गांवों की प्रगति ही देश के समग्र विकास की दिशा तय करती है और पंचायतें इस परिवर्तन की सबसे अहम कड़ी हैं। किरण देव ने अपने संदेश में कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी द्वारा परिकल्पित ‘ग्राम स्वराज’ केवल एक विचार नहीं, बल्कि आत्मनिर्भर और सशक्त भारत की आधारशिला है। पंचायतें उसी सोच को धरातल पर उतारने का माध्यम बन रही हैं, जहां निर्णय लेने की शक्ति सीधे जनता के हाथों में होती है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने पंचायतों को आर्थिक रूप से मजबूत करने के लिए सीधे फंड ट्रांसफर की व्यवस्था लागू की है। इससे गांवों में विकास कार्यों की गति तेज हुई है और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि अब पंचायतें केवल प्रशासनिक इकाई नहीं रहीं, बल्कि विकास की अग्रिम पंक्ति में खड़ी नेतृत्वकारी संस्थाएं बन चुकी हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार के मार्गदर्शन में पंचायतों को और अधिक सशक्त, पारदर्शी और जवाबदेह बनाने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। ग्रामीण सड़कों, पेयजल, स्वच्छता, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने में पंचायतों की भूमिका निर्णायक है। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से आह्वान किया कि वे केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ गांव-गांव तक पहुंचाएं। साथ ही स्थानीय जरूरतों के अनुसार विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए ग्रामीण जीवन स्तर को ऊंचा उठाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। किरण देव ने अंत में कहा कि पंचायतों को तकनीकी रूप से सशक्त बनाकर, पारदर्शिता को बढ़ावा देकर और जनभागीदारी सुनिश्चित कर ही एक मजबूत और आत्मनिर्भर छत्तीसगढ़ का निर्माण संभव है। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से मिलकर “विकसित छत्तीसगढ़” के संकल्प को साकार करने की दिशा में काम करने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.